समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी अंतर्गत दसहरा पंचायत के मांझा टोला में सोमवार को डूबने से 2 नौनिहालों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नौनिहालों की पहचान मांझा निवासी सरोज राय के 4 वर्षीय पुत्र मोहन एवं पंचू राय के 3 वर्षीय पुत्र आकाश के रूप में की गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बालक अपने साथी के साथ अपने घर के निकट बाया नदी के तट पर जिसमें बाढ़ का पानी भरा हुआ है खेल रहे थे अचानक फिसलने के वजह से दोनों नौनिहाल गहरे पानी में चले गए और डूब गए जिसकी सूचना उसके तीसरे साथी ने परिजनों को दी इस पर सैकड़ों लोग बच्चों को बचाने के लिए नदी की तरफ दौड़ पड़े लेकिन तब तक दोनों बच्चे डूब चुके थे मौके पर मौजूद लोगों एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बालकों को नदी से बाहर निकाला गया एवं सीएचसी मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह, क्षेत्र के जाने-माने पर्यावरणविद् सुजीत भगत सहित सैकड़ों लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी एवं दोनों बच्चों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की वहीं दोनों बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा है उल्लेखनीय हो कि दोनों बच्चों के पिता मेहनत मजदूरी करके अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिलाधिकारी शराब को लेकर दिखे एक्शन मोड में हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेटी की पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। एक बेटी को शिक्षित होने से वो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। समाज को शिक्षित होने से पूरे राज्य से शिक्षित कर सकती है और साथ ही साथ पूरे देश भी शिक्षित कर सकती है। इसीलिए बेटी को शिक्षा देना बहुत जरूरी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लखनपुर में संदिग्ध स्थिति में महिला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस फोटो-मृतका के दरवाजे पर लोगों की लगी भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के लखनपुर में शुक्रवार की देर रात एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। मृतक महिला की पहचान कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत के लखनपुर निवासी पप्पू पासवान की पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पप्पु पासवान एवं उनकी पत्नी सीमा देवी के बीच झंझट हुआ था उसके बाद संदिग्ध परिस्थिति में उक्त महिला मृत पाई गई। इस बाबत जब थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका की मौत की जांच पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है हालांकि अभी तक किसी के द्वारा थाना में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आगे आवेदन प्राप्त होने के बाद एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार उचित कार्रवाई की जाएगी।
सरायरंजन। 27.11.2021जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के तत्वावधान में ब्रेड फाॅर दि वर्ल्ड, जर्मनी के सहयोग से अख्तियारपुर कार्यालय पर "जैविक खेती से जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण" विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का उद्घाटन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया तथा कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जैविक खेती के विकास के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली, समस्तीपुर के प्रशिक्षक सह डाॅ. रेड्डी फाउण्डेशन, समस्तीपुर के जैविक खेती विकास कार्यक्रम समन्वयक विपिन कुमार नें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि बदलते जलवायु के प्रभाव को कम करनें में जैविक खेती ज्यादा कारगर साबित होगा। जैविक खेती सस्ता और टिकाऊ भी होता है। इससे खेती योग्य जमीन की उर्वरता हमेशा बरक़रार रहती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर, भोजपुर, उदयपुर, अहमदपुर, किसनपुर यूसुफ और खालिसपुर गाँव के छोटे-छोटे जोत तथा बंटाई पर खेती करने वाले खेतिहर परिवार की महिला किसान भाग ले रहीं हैं। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के दिनेश प्रसाद चौरसिया, रविन्द्र पासवान, बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, वीभा कुमारी, अंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, किरण कुमारी, कौशल कुमार, दीप्ति कुमारी, काजल राज आदि नें संबोधित किया।
*कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन देशभर में मनाया बच्चों के साथ संविधान दिवस* कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) देशभर के 20 राज्यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों के साथ 26 नवंबर को संविधान दिवस मना रहा है। इस अवसर पर समस्तीपुर जिला के सरायरंजन, मोरवा, पटोरी, मोहनपुर और मोहीउद्दीन नगर प्रखंड में प्रखंड के विभिन्न गाँवों के आंगनवाड़ी केन्द्रों में तथा विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों नें सरल और स्थानीय भाषा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लिखित अधिकारों, कर्तव्यों और उनकी मुख्य विशेषताओं से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर बच्चे संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी लिए। कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर जिला की प्रख्यात सामाजिक संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय से लेकर इन पाँचों प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों में आयोजित किया गया। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल, आंगनवाडी केन्द्र और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन समेत बाल मित्र ग्राम, बाल मित्र मंडल, बाल पंचायत, किशोरी पंचायत सहित समस्तीपुर के हजारों बच्चे शामिल हुए। इसमें बड़े पैमाने पर दूर दराज के अति पिछड़े इलाके में रहने वाले बच्चों से लेकर दलित, वंचित और हाशिए के बच्चे भी शामिल हुए। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैर सराकरी संगठन भी हिस्सा ले रहें हैं। यह कार्यक्रम हमारे बच्चों में संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया गया। नई पीढ़ी को इस बात से अवगत करायागया कि देश की एकता, अखंडता और गरिमा की हर हाल में रक्षा करनी है। गौरतलब है कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, चाइल्ड लाइन तथा अन्य सहमना संगठनों के साथ मिलकर समस्तीपुर जिला के 24 आंगनवाड़ी केन्द्र तथा 20 स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन किया है। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सह कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउण्डेशन इंडिया, नई दिल्ली के कंसल्टेंट सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मोहनपुर प्रखंड में संगीता कुमारी व प्रियरंजन रजक, मोहीउद्दीन नगर प्रखंड में दिनेश प्रसाद चौरसिया व ललिता कुमारी, पटोरी प्रखंड में कौशल कुमार व दीप्ति कुमारी, मोरवा प्रखंड में अंजू कुमारी व वीभा कुमारी, समस्तीपुर जिला मुख्यालय में सुरेन्द्र कुमार व श्वेता कुमारी, वारिसनगर प्रखंड में दीप्ति कुमारी और प्रीति सिन्हा और सरायरंजन प्रखंड में बलराम चौरसिया, रविन्द्र पासवान, किरण कुमारी, वीणा कुमारी, अर्चना कुमारी, शीतल कुमारी, काजल राज, कुमार गौरव, दीपक कुमार, विजय कुमार चौरसिया, अंजली कुमारी, दिवाकर कुमार, खुशी कुमारी नें कार्यक्रम का संयोजन किया। आंगनवाड़ी केन्द्र और विद्यालयों में बच्चों नें आंगनवाड़ी सेविका और शिक्षकों के साथ जागरूकता रैली, संकल्प सभा आदि का आयोजन किया।
शराब के दुष्प्रभावों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए बिहार में मद्य पान निषेध दिवस पर +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर के प्रांगण में सबसे पहले शपथ ग्रहण किया गया कि शराब नहीं पिने के लिए सबको प्रेरित करूंगा। उसके बाद प्रधानाध्यापक जयनाथ राय और गाइड कैप्टन एवं संगीत शिक्षिका अमृता कुमारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी से निकल कर रेलवे स्टेशन,वैनी बाजार , कस्तूरबा चौक,वैनी थाना होते हुए पुनः सर्वोदय उच्च विद्यालय में गई। जागरूकता रैली के दौरान हम सबने ये ठाना है, बिहार नशा मुक्त बनाना है। अपनी बिटिया करे पुकार, पापा मदिरा है बेकार। जैसे नारे से पुरा जगह गुंज उठा।इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में शिक्षक अनिल कुमार झा,अभय कुमार, जयकृष्ण कुमार, अलाउद्दीन, सुमन सौरभ, शालिनी, रामकृष्ण राघवन, प्रभात झा, राहुल कुमार, माधवचन्द्र, मनोज, कपूरी, सुधीर, राजेश भारती, अनिल कुमार, पंकज झा, शंभू चटर्जी, विरेन्द्र,संजय,उमेश एवं विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए।इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के सभी बच्चों ने काफी उत्साह से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Transcript Unavailable.
खाद की किल्लत ,कालाबाजारी तथा जल जमाव के सवाल पर सीपीआईएम एवं डीवाईएफआई की ओर से सिंघिया घाट बाजार के मुख्य चौक पर विधायक कॉ अजय कुमार के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया।अध्यक्षता किसान नेता कॉ श्याम किशोर कमल ने किया।जाम स्थल पर सभा आयोजित किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के विशनपुर बथुआ से मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़ुशी कुमारी बता रही हैं की इनके परिवार में चार लोग हैं पति-पत्नी और दो बच्चे तो पूछ रही हैं की राशन कार्ड कैसे बनता है और बनाने के लिए क्या-क्या लगता है जानकारी दे
