बिहार राज्य के विशनपुर बथुआ से मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा देवी बता रही हैं की इनके परिवार में कुल पांच लोग हैं जिसमे दो लोगो को राशन मिलता है और बाकि को नहीं मिलता है इसके लिए ये डीलर से मिलती हैं तो इन्हें बताया जाता है की पूषा ब्लॉक जाएँ इसलिए ये जानना चाहती हैं की क्या करना होगा की इनके पुरे परिवार को राशन मिल सके
*डेमो में लगे मीटर को छेड़छाड़ करते दिखा विधुत विभाग की टीम, संघर्ष समिति ने मामले की जांच व कारबाई करने एवं पुनः अतिरिक्त डेमो करने को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र* *मामले कैद है सीसीटीवी में, प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी मौजूद* *विभाग द्वारा मीटर से छेड़छाड़ करना प्रीपेड मीटर तेज चलने की शंका को बल देती है- सुरेन्द्र* *विधुत विभाग के तिकड़म के खिलाफ सभी संगठन-दल साथ दें- सुरेन्द्र* समस्तीपुर, 23 नवंबर '21 लगातार आंदोलन से उठ रही मांग को देखते हुए जिलाधिकारी- अधीक्षण अभियंता के पहल पर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में 21 नवंबर को 8+1 प्रीपेड एवं ई० मीटर का संयुक्त कंम्पेरेटिव डेमो विधुत विभाग की टीम द्वारा संघर्ष समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया. लोड डेमो के दौरान 30 मिनट में 8 सौ वाट का उषा कंपनी का रूम हीटर •4 के जगह •48 अर्थात •08 अधिक रिडिंग उठा. समिति के आपत्ति पर इस डेमो को एक सप्ताह बाद पुनः करने की घोषणा उपस्थित विधुत एसडीओ चंदन यादव ने की साथ ही 28 नवंबर को 11-12 बजे सार्वजनिक रूप से रिडिंग कर डेमो खोलकर अधिकारियों को सूचना एवं संयुक्त पत्र से प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का निर्णय लिया गया था. इसी बीच बगैर कोई सूचना या जानकारी दिये विधुत विभाग की चार सदस्यीय टीम 22 नवंबर को 1-4 बजे के बीच डेमोयुक्त घरों में जा-जाकर मीटर को छेड़ते दिखे. यह मामला सीसीटीवी में कैद के साथ इसके प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी मौजूद है. विभाग का यह कदम समझौता वार्ता के विपरित एवं मीटर तेज चलने की आशंका को बल देता है. अत: मामले की उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जांच, दोषियों पर कारबाई, प्रीपेड मीटर लगाने पर तत्काल रोक एवं श्रीमान समेत अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में पुनः प्रीपेड एवं ई० मीटर का अतिरिक्त डेमो कर मीटर तेज चलने की आशंका का दूर करने की मांग अधिकारियों की गई. संघर्ष समिति के संयोजक, चर्चित बिजली आंदोलनकारी सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को शिकायती सह मांगों से संबंधित आवेदन मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं अधीक्षण विधुत अभियंता राजेश पंकज को अलग- अलग देने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी. सुरेन्द्र ने विधुत विभाग के तिकड़म के खिलाफ जिले के सभी संगठनों एवं दलों से जारी आंदोलन को व्यान, प्रेस रिलिज़ देकर सहयोग देने की अपील की है.
*डेमो में लगे मीटर को छेड़छाड़ करते दिखा विधुत विभाग की टीम, संघर्ष समिति ने मामले की जांच व कारबाई करने एवं पुनः अतिरिक्त डेमो करने को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र* *मामले कैद है सीसीटीवी में, प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी मौजूद* *विभाग द्वारा मीटर से छेड़छाड़ करना प्रीपेड मीटर तेज चलने की शंका को बल देती है- सुरेन्द्र* *विधुत विभाग के तिकड़म के खिलाफ सभी संगठन-दल साथ दें- सुरेन्द्र* लगातार आंदोलन से उठ रही मांग को देखते हुए जिलाधिकारी- अधीक्षण अभियंता के पहल पर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में 21 नवंबर को 8+1 प्रीपेड एवं ई० मीटर का संयुक्त कंम्पेरेटिव डेमो विधुत विभाग की टीम द्वारा संघर्ष समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया. लोड डेमो के दौरान 30 मिनट में 8 सौ वाट का उषा कंपनी का रूम हीटर •4 के जगह •48 अर्थात •08 अधिक रिडिंग उठा. समिति के आपत्ति पर इस डेमो को एक सप्ताह बाद पुनः करने की घोषणा उपस्थित विधुत एसडीओ चंदन यादव ने की साथ ही 28 नवंबर को 11-12 बजे सार्वजनिक रूप से रिडिंग कर डेमो खोलकर अधिकारियों को सूचना एवं संयुक्त पत्र से प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का निर्णय लिया गया था. इसी बीच बगैर कोई सूचना या जानकारी दिये विधुत विभाग की चार सदस्यीय टीम 22 नवंबर को 1-4 बजे के बीच डेमोयुक्त घरों में जा-जाकर मीटर को छेड़ते दिखे. यह मामला सीसीटीवी में कैद के साथ इसके प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी मौजूद है. विभाग का यह कदम समझौता वार्ता के विपरित एवं मीटर तेज चलने की आशंका को बल देता है. अत: मामले की उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जांच, दोषियों पर कारबाई, प्रीपेड मीटर लगाने पर तत्काल रोक एवं श्रीमान समेत अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में पुनः प्रीपेड एवं ई० मीटर का अतिरिक्त डेमो कर मीटर तेज चलने की आशंका का दूर करने की मांग अधिकारियों की गई. संघर्ष समिति के संयोजक, चर्चित बिजली आंदोलनकारी सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को शिकायती सह मांगों से संबंधित आवेदन मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं अधीक्षण विधुत अभियंता राजेश पंकज को अलग- अलग देने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी. सुरेन्द्र ने विधुत विभाग के तिकड़म के खिलाफ जिले के सभी संगठनों एवं दलों से जारी आंदोलन को व्यान, प्रेस रिलिज़ देकर सहयोग देने की अपील की है.
समस्तीपुर के पदाधिकारियों में हड़कंप
राष्ट्र सेवा दल के प्रांतीय समिति की दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ। बैठक में किसान आंदोलन, देश की राजनीतिक स्थिति, लोकतंत्र के खतरे आदि विषयों पर चर्चा हुई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उजियारपुर प्रखंड के गावपुर पंचायत में राजेन्द्र आई टी आई में उजियारपुर वार्ड सदस्य संघ निर्माण सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन में विषय प्रवेश करते हुए डॉ० मिथिलेश कुमार ने कहा कि गांधी जी के सपनों का पंचायती राज व्यवस्था स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि वार्ड स्तर पर वार्ड सभा का सफल संचालन कर वार्ड का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है । पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से अजित जानना चाहते हैं की राशन कार्ड में नया नाम जुड़वाने के लिए क्या करना होगा
शहीद कमाल ने बताया कि राष्ट्र सेवा दल के दो दिनों की बैठक में कई नए निर्णय लिए गए है खेती बिलकुल घाटे में हो गई है ,किसान कानून वापस लेने के बाद भी यह घाटा ख़त्म नहीं होगा। किसान के लाभकारी खेती को लेकर भी संघर्ष करेंगे। राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखेगा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ज्वाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के शाखा कार्यालय में राष्ट्र सेवादल के राज्य कार्य कारिणी की बैठक दो दिन हुई। भागलपुर से उदय ने कहा कि तीन कृषि क़ानून की वापसी पूरी एक्टिविस्ट समूह की जीत है।निर्णय लिया कि राष्ट्र सेवादल के विस्तार के लिए छात्रों ,नवजवानों के बीच प्रशिक्षण की प्रक्रिया लगातार करेंगे पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
