सरायरंजन। 27.11.2021जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के तत्वावधान में ब्रेड फाॅर दि वर्ल्ड, जर्मनी के सहयोग से अख्तियारपुर कार्यालय पर "जैविक खेती से जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण" विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का उद्घाटन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया तथा कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जैविक खेती के विकास के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली, समस्तीपुर के प्रशिक्षक सह डाॅ. रेड्डी फाउण्डेशन, समस्तीपुर के जैविक खेती विकास कार्यक्रम समन्वयक विपिन कुमार नें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि बदलते जलवायु के प्रभाव को कम करनें में जैविक खेती ज्यादा कारगर साबित होगा। जैविक खेती सस्ता और टिकाऊ भी होता है। इससे खेती योग्य जमीन की उर्वरता हमेशा बरक़रार रहती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर, भोजपुर, उदयपुर, अहमदपुर, किसनपुर यूसुफ और खालिसपुर गाँव के छोटे-छोटे जोत तथा बंटाई पर खेती करने वाले खेतिहर परिवार की महिला किसान भाग ले रहीं हैं। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के दिनेश प्रसाद चौरसिया, रविन्द्र पासवान, बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, वीभा कुमारी, अंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, किरण कुमारी, कौशल कुमार, दीप्ति कुमारी, काजल राज आदि नें संबोधित किया।