पद्मा दिव्यांग सेवा संस्थान के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर काशीपुर समस्तीपुर में दिव्यांगो को निःशुल्क बैशाखी दी गई ताकि वो उसके सहारे एक जगह से दूसरी जगह उसके सहारे जा सकें।आयोजक संस्था के सचिव अशोक कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग दिए गए।बताते चलें कि अशोक विश्वकर्मा ने अभियान चलाया है की जो भी आर्थिक रूप से पिछड़े है और कृत्रिम अंग नहीं खरीद सकते है उसे इनके संस्था के सहयोग से निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।अभी तक संकड़ों लोगों को ये सहयोग कर चुके हैं।मौके पर जिला स्वयं सेवी संस्था के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की अन्य समाज सेवियों को भी इसमें बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए। आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा इस पुनीत कार्य में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।मौके पर राकेश कुमार सिंह कार्बन क्लासेज के संचालक एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आलू, मकई, सरसों, सब्जी आदि की खेती के लिए जरूरी खाद डीएपी, पोटाश, एनपीके आदि की किल्लत के खिलाफ चक्काजाम पर उतारू किसानों को बुलाकर शुक्रवार को कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान, फतेहपुर के किसान रतन सिंह, मोतीपुर के किसान ललन दास, कैलाश सिंह, रामापुर महेशपुर के रामएकबाल राय, कस्बे आहर के संजीव राय, किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में बीडीओ मनोज कुमार द्वारा बैठक बुलाई गई. बैठक में किसानों द्वारा खाद किल्लत की समस्या सुनकर निर्णय लेते हुए बीडीओ ने बताया कि कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं किसान कार्यकर्ता की उपस्थिति में उपलब्ध खाद दुकानों पर जरूरतमंद किसानों के बीच पुनः 65 टन प्रखण्ड को उपलब्ध कराया गया डीएपी खाद वितरण कराने, अन्य जरूरी खाद के लिए जिला कृषि पदाधिकारी से वार्ता कर उपलब्ध कराने, 6 दिसंबर को प्रखण्ड कार्यालय में बीडीओ, कृषि पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि, खुदरा एवं थौक खाद बिक्रेता की बैठक बुलाकर खाद किल्लत को दूर करने की दिशा में पहल किया जाएगा. किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि 16 नवंबर को जिला से ताजपुर को उपलब्ध कराया गया 40 डीएपी कहाँ और कैसे बंटा, कृषि पदाधिकारी इसका हिसाब दें. उन्होंने कहा कि प्रखण्ड से बाहर खाद भेजने की जानकारी मिल रही है, इस प्रकार का गोलमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बीडीओ द्वारा बेहतर पहल को देखते हुए किसानों द्वारा एनएच जाम स्थगित रखकर प्रशासनिक निर्णय लागू होता है या नहीं देखना चाहेंगे. इसके बाद पुनः किसानों की बैठक से आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे.

भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में पर्यावरण संरक्षण एवम संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे पर्यावरणविदों का *अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्घा सम्मान समारोह* का आयोजन भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी, नेपाल में 27-28 नवम्बर को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत की स्वयंसेवी संस्था पीपल नीम तुलसी, नेपाल की कमला जलाधार संरक्षण जनकपुर, ग्रीन युथ ऑफ लुम्बिनी नेपाल, बांग्लादेश की हिस्ट्री एंड हेरिटेज टूरिज्म रैशही द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती सुषमा यादव, वित्त व सहकारी विकास मंत्री नेपाल, श्री अबधेश कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लुम्बिनी विकास ट्रस्ट, पशुपतिनाथ कोइराला, सचिव वन पर्यावरण, मनमोहन चौधरी, मेयार लुम्बनी, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, संस्थापक पीपल नीम तुलसी, बिक्रम यादव, संस्थापक कमला जलधार संरक्षण अभियान जनकपुर, अर्जुन कुर्मी, अध्यक्ष ग्रीन युथ ऑफ लुम्बिनी नेपाल, मो0 अकरामुल हाफ़िज़, निर्देशक हिस्ट्री & हेरीटेज टूरिज्म रैशही बांग्लादेश द्वारा संयुक्त रूप से बृक्षारोपण व दोनों देशों के राष्ट्रगान द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में नेपाल, बांग्लादेश, भूटान के साथ साथ भारत से 47 लोगों को पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। नालन्दा जिले के चोरसुआ ग्राम निवासी रोहित कुमार को सामाजिक व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए *अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान* से सम्मानित किया गया। रोहित 2010 में नेहरू युवा केंद्र नालन्दा से जुड़कर युवा/महिला क्लब निर्माण, नशामुक्ति, स्वच्छता, बालश्रम, बाल बिबाह, पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता, 2019 में गांधीवादी विचारक डॉ एस0 एन0 सुब्बाराव से जुड़कर राष्ट्रीय एकता, सर्व धर्म सद्भावना, भाषाई जागरूकता पर कार्य कर चुके हैं। कोरोना काल मे इन्होंने गाँव के बुद्धिजीवियों के सहयोग से लाचार व असहाय लोगों के बीच मास्क व खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कर ऑक्सीजन की कमी व स्वच्छ पर्यावरण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने को प्रेरित किया। बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान में पूरे देश के पर्यावरणविदों से जुड़कर इन्होंने पूरे देश में एक अभियान चलाया जिसके फलस्वरूप सरकार बैकफुट पर आ गयी और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने कटाई पर रोक लगा दिया। सम्मान मिलने पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गाँव, जिला, राज्य, देश की सीमा हो सकती है परंतु पर्यावरण की कोई सीमा नही होती है। विश्व के किसी भी कोने में होनेवाले प्राकृति से छेड़छाड़ का असर सभी लोगों पर पड़ेगा, इसलिए यदि कोई प्रकृति से छेड़छाड़ करता है तो उसे रोकें और यदि आप उसे रोक नही सकते हैं तो टोकें जरूर। जिस तरह से आज हर व्यक्ति सुंदर दिखने के लिए श्रृंगार करता है उसी प्रकार से हमारी धरती माँ भी आज श्रृंगार के बिना उजड़ी उजड़ी लग रही है। आज हमलोग वृक्ष लगाकर धरती का श्रृंगार कर इसे हरा भरा बनाएं। आज एक वृक्ष को यदि आप गोद लेकर उसका पालन पोषण एक पिता की तरह करें तो आने वाले समय मे भले आपका जैविक पुत्र आपको लाचार छोड़ दे परंतु यह वृक्ष आपको फल के साथ साथ रोजगार, तथा लोगो को छाया देकर आपके कृति में वृद्धि अवश्य करेगा। इन्होंने मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्रीमती सुषमा यादव जी को एक बटवृक्ष भेंट कर पालन पोषण का वचन लिया। सम्मान मिलने पर डॉ आशुतोष कुमार, मुखिया चन्दन कुमार, सरपंच राकेश कुमार पत्रकार अमर वर्मा, विनय कुमार सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएँ दी है।

*तलाश नये अवसर की* जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और पैरवी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अख्तियारपुर गाँव में सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर, किसनपुर यूसुफ, खालिसपुर, नरघोघी और गंगसारा गाँव के महिला बीड़ी कामगारों के साथ एक दिवसीय संवाद का आयोजन किया गया। विगत दिनों इन गाँव के बीड़ी कामगार 100 परिवारों का जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के साथियों के द्वारा शोध-अध्ययन किया गया था। कुल 100 परिवारों के सर्वेक्षण/अध्ययन के बाद यह महसूस किया गया कि उनके बेहतर जीवनयापन और बीड़ी बनाने से होनेवाली खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए वैकल्पिक रोजगार के अवसर की तलाश करना चाहिए। जिससे इन परिवारों की आमदनी में वृद्धि भी हो सके और नियमित जीविकोपार्जन का साधन भी उपलब्ध हो पाये। इन सर्वेक्षित 100 बीड़ी मजदूरों को केन्द्र में रखते हुए पैरवी के कार्यक्रम प्रबंधक दीनबंधु वत्स नें संबोधित करते हुए कहा कि ई-श्रमिक कार्ड बनाने का सलाह दिया। चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डाॅ. मिथिलेश कुमार नें वैकल्पिक रोजगार के अवसर तलाशने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए इस समूह के साथ नियमित संवाद परम्परा कायम करने पर बल दिया। गंगसारा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार नें कुटीर और लघु उद्योग पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता बलराम चौरसिया नें बताया कि जरूरतमंद परिवारों के साथ लगातार जन संवाद और एडवोकेसी करते हुए बीड़ी बनाने वालों के लिए वैकल्पिक रोजगार के अवसर तलाशने में उन परिवारों की सहायता करेंगे और उनका नेटवर्क बनायेंगे। आजीविका परियोजना की साथी विभा कुमारी और अंजू कुमारी नें कहा कि महिला बीड़ी कामगारों को जीविका के तर्ज पर नया संगठन की जरूरत है। क्राई, कोलकाता समर्थित परियोजना की कंसल्टेंट काजल राज नें कहा कि कोरोना महामारी नें हमारे समुदाय का जीविकोपार्जन छीना है। हमें संगठित होकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यकर्ता ललिता कुमारी नें कहा कि बीड़ी बनाने वालों के स्वास्थ्य की समस्या हमेशा बनी रहती है।सामाजिक कार्यकर्ता किरण कुमारी, अर्चना कुमारी नें कहा कि जीविकोपार्जन के वैकल्पिक रोजगार के अवसर तलाशने पर बल देना होगा। शिक्षा सुपरवाइजर दिनेश प्रसाद चौरसिया नें बताया कि बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी आवश्यक है कि हम इस खतरनाक काम से निजात पायें। संवाद कार्यक्रम का संचालन असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान तथा अध्यक्षता संस्था की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी नें किया। पैरवी के सहयोग से इस काम को बढ़ाते हुए संस्था के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि महिला बीड़ी कामगारों का गठबंधन बनाने, उनका सहकारी समिति बनाने तथा फेडरेशन के गठन की प्रक्रिया के बारे में बताया। धन्यवाद ज्ञापन अंजू कुमारी नें किया।

*नगर परिषद-मनरेगा एवं आपूर्ति कार्यालय पर खेग्रामस-ममस एवं माले ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन* *मोतीपुर वार्ड-10, रहीमाबाद वार्ड-8 में जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं तो होगा चक्का जाम-सुरेन्द्र* *नगर परिषद क्षेत्र में मनरेगा एवं आवास योजना मजबूती से लागू हो-प्रभात* *सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराये नगर परिषद-राजदेव* ताजपुर, 2 दिसंबर '21 मोतीपुर वार्ड-10, रहीमाबाद वार्ड-8 समेत संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनाने, बाजार समेत नप क्षेत्र में साफ- सफाई की व्यवस्था करने, गली- मुहल्ले- सड़क पर प्रकाश एवं नाला की व्यवस्था करने, सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने, मनरेगा एवं आवास योजना को शहरी क्षेत्र में लागू करने, डीलर की मनमानी- भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, तमाम जरूरतमंदों को राशनकार्ड देने, मोतीपुर सब्जी मंडी में बिजली, शेड, बैंक, गार्ड की व्यवस्था करने, कृषि को मनरेगा से जोड़ने आदि मांगों को लेकर खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा एवं भाकपा माले के बैनर तले गुरूवार को अस्पताल चौक से जुलूस निकालकर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए नप-मनरेगा-आपूर्ति कार्यालय पर माले- खेग्रामस- मनरेगा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर जोर- जोर से नारे लगा रहे थे. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता एवं संचालन राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. सभा को ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, शंकर सिंह, संजीव राय, मनोज साह, प्रेमन पासवान, मो० अनवर, मो० अबुबकर, नीलम देवी, रजिया देवी, दिनेश प्रसाद सिंह, दयानंद कुमार, महावीर सिंह, अनील सिंह, उपेंद्र शर्मा, कुशेश्वर शर्मा, रामबाबू सिंह, चांद बाबू, अब्दुल रहमान, सुखदेव सिंह, जवाहर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया. बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नप क्षेत्र में 60 सफाईकर्मी का हाजरी बन रहा है लेकिन वे सफाई करते दिखाई नहीं देते हैं. करीब 4 महीने पूरा ताजपुर बाजार जलमग्न रहा. खेती, व्यवसाय चौपट रहे. लोग जलकैदी बने रहे. आंदोलन के दौरान पानी हटते ही नाला निर्माण शुरू करने का आश्वासन अधिकारी द्वारा दिया गया था लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है.नप क्षेत्र में तालाब, पोखर समेत अन्य सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा है. अंचल कार्यालय को मिलाकर इसकी खरीद- बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. बाजार की सड़के हमेशा जाम रहती है. दुर्घटना एवं अपराध तीब्र गति से बढ़ रही है. बाबजूद इसके नगर परिषद चिर निद्रा में है. नप, मनरेगा एवं आपूर्ति विभाग को नींद से जगाने के लिए भाकपा माले का ये प्रदर्शन है. उन्होंनें कहा कि यदि शीघ्र हमारे मांगों पर कारबाई शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

नोबेल शान्ति पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी भाई जी के साथ भारत के 217 संस्था प्रमुखों की बातचीत। संविधान दिवस के अवसर पर भारत भर में आँगनबाड़ी और स्कूल जाने वाले लगभग सात करोड़ बच्चों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया, जो अद्भुत था। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउण्डेशन, नई दिल्ली के मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हुआ। इसी कड़ी में सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा समस्तीपुर जिला के 45 आंगनवाड़ी केन्द्र तथा 75 स्कूलों के 20000 बच्चों के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दलसिंहसराय के छात्र अंचित आर्यम ने भारतीय कृषि अनुसंधान 2021 की परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने शहर का नाम रोशन किया। अंचित ने इस परीक्षा में 99.95 परसेंटाइल के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 66वां रैंक एवं ओबीसी कैटेगरी में 26 वां स्थान प्राप्त कर वैज्ञानिक बनने के अपने पिता राम नरेश पंडित एवं माता आरती कुमारी के सपने को पूर्ण करने की सबसे कठिन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आशा सेवा संस्थान और मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बापू सभागार में एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।जेल के बंदियों को एड्स से बचाव की जानकारी दी गई। जेल फार्मासिस्ट मोहम्मद इकबाल ने बंदियों मन में उठ रहे सवालों का जवाब दिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जी.एम.आर.डी. कॉलेज मोहनपुर (समस्तीपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक सह सीनेट सदस्य प्रो. रामागर प्रसाद एवम् कार्यक्रम का संचालन एन.एस. एस. कार्यक्रम डॉ. लक्ष्मण यादव ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर समकालीन अभियान चलाकर गिरफ्तार किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।