एड्स इस नाम से हम सभी भली भांति परिचित हैं इसका पूरा नाम है 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम ' यह एक तरह का वायरस है जिसे एचआईवी के नाम से भी जाना जाता है।यह एक जानलेवा बीमारी है लेकिन आज भी लोगों में एड्स को लेकर सतर्कता नहीं है।साथ ही इसे समाज में भेदभाव की भावना से देखा जाता है। एड्स के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। दोस्तों , हम सभी को एड्स को लेकर सतर्क रहना है ,साथ ही लोगों में सर्तकता लाने की भी ज़रुरत है।साथियों, एड्स का उपचार भेदभाव नहीं बल्कि प्यार है। आइये हम सभी मिलकर विश्व एड्स दिवस मनाए और लोगों में एड्स के प्रति अलख जगाए। सतर्क रहें,सुरक्षित रहें
शर्म को ज़रा किनारे करके अपने बच्चों को AIDS के बारे में विस्तार से बताएं ताकि वो इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रहे। साथियो अगर आप भी एड्स से जुडी कोई जानकारी हमसे साझा करना चाहते हैं तो फ़ोन में अभी दबाएं नंबर 3 का बटन और रिकॉर्ड करें अपनी बात।
आशा सेवा संस्थान और मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बापू सभागार में एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।जेल के बंदियों को एड्स से बचाव की जानकारी दी गई। जेल फार्मासिस्ट मोहम्मद इकबाल ने बंदियों मन में उठ रहे सवालों का जवाब दिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जी.एम.आर.डी. कॉलेज मोहनपुर (समस्तीपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक सह सीनेट सदस्य प्रो. रामागर प्रसाद एवम् कार्यक्रम का संचालन एन.एस. एस. कार्यक्रम डॉ. लक्ष्मण यादव ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के खानपुर मे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के तत्वावधान में आज प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
