समस्तीपुर के मोहद्दीनगर प्रखंड में 30 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के स्वामी विवेकानंद कोचिंग संस्थान में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के ऊपर प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सरोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए दसवीं क्लास के छात्र सुमन कुमार रिया सिंह वर्षा कुमारी एवं सोहित कुमार को चयनित किया गया । मौके पर उपस्थित राज नंदनी कुमारी अंकिता कुमारी रमन कुमार रोशन कुमार सुमन झा अविनाश कुमार मंजू झा आदि छात्र-छात्राओं उपस्थित हुए।