समस्तीपुर जिला के युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण राजीव गांधी राष्ट्रीय संस्थान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवा नेतृत्व कौशल विषय पर नेहरू युवा केंद्र, संगठन पटना बिहार के राज्य निर्देशक हनी सिन्हा की अध्यक्षता में ऑनलाईन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अभिनव ठाकुर द्वारा लीडरशिप के बारे में प्रशिक्षण दिया। नेहरू युवा केंद्र,समस्तीपुर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) रौशन कुमार एवं कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद एजाज ने भाग लेकर नेतृत्व कौशल का जानकारी प्राप्त किए।