मुखिया चुनाव में जीत के बाद समर्थकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल विद्यापतिनगर, प्रातः किरण संवाददाता विद्यापतिनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव जीतने के बाद हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जीत के जश्न में युवकों के द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक फायरिंग कर रहे हैं। लोगों के अनुसार यह वीडियो विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत का बताया जा रहा है। जहां पंचायत चुनाव में मुखिया चुनाव में जीत के बाद उनके समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके को दहला दिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मोबाइल वाणी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। जिससे फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी को गोली लग जाती तो क्या होता। इस मामले पर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष प्रसूंजय कुमार ने बताया कि एसडीपीओ दलसिंहसराय के आदेशानुसार वायरल वीडियो में शामिल युवकों को चिन्हित कर लिया गया है। इसके अलावा उसी ग्रूप के अन्य युवकों की पहचान जारी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
