गुरु शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। घटहो थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को हवस का शिकार बना कर गर्भवती कर दिया। बताया जाता है कि गांव की दसवीं की एक छात्रा एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी। इसी अवधि में शिक्षक व शिष्या के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ा तो वह गर्भवती हो गई। परिजनों का आरोप है कि यहां के शिक्षक हिमांशु कुमार ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे गर्भवती कर दिया। इस मामले को लेकर महिला थाना में छात्रा ने आवेदन देकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बहरहाल महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
