विद्यापति नगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के प्यारे चौक के निकट मुखिया जी के निजी दरवाजे पर युवा शक्ति के नेतृत्व में पंचायत लीडर की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संजीत कुमार और मीटिंग का संचालन रंजीत कुमार ने किया। पिछले कार्य का समीक्षा करते हुए अगले महीने के मासिक गतिविधियों पर बारीकी से चर्चा किया गया और कार्यक्रम की तैयारी पर गहन चर्चा करते हुए उमेश कुमार ने युवाओं के लिए महत्वपूर्ण गतिविधि क्रिकेट के लिए रुचि लेते है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश कुमार राम बातचीत किया। उन्होंने बताया कि वातावरण के अनुसार हम लोगों को वातावरणीय परिवेश में ढलना चाहिए। नहीं ढलने से इसका प्रभाव आम लोगों के साथ खेती-बाड़ी पर भी पड़ रहा है। इससे बचने के लिए वातावरणीय परिवेश में जीव जंतुओं के साथ मानव को भी आना चाहिए।
विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कांचा पंचायत में पोखर में स्नान करने के दौरान सोमवार को एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से डूबे शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कांचा पंचायत के वार्ड 7 निवासी बालेश्वर साह के 50 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में की गई है।
बिहार सरकार के वित्त वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को प्रखंड के गढ़सीसई, बंगराहा, बढ़ौना, मनियारपुर पंचायत में अग्निपीड़ितों से मिलकर उनके बीच सरकारी सहायता राशि का वितरण किया। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने कहा की आपदा पीड़ितों की सेवा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार आपदा की इस विकट परिस्थितियों के मद्देनजर पीड़ितों की सेवा करने को संकल्पित है।
विद्यापतिनगर में महापर्व छठ में अब चंद 24 घण्टे शेष रह गए हैं शनिवार को साहिट पंचायत कार्यालय के निकट शिवगंगा तालाब जाने वाले गड्ढे होकर जाने वाले रास्ते की मरम्मत की गई। मुखिया नमिता सिंह ने 120 फिट में सड़क से शिवगंगा तालाब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। जिससे घाट पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर सूर्योपासना, लोकआस्था व सर्वमनोकामना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अनुष्ठान में जहां पूरा प्रखंड छठि मईया व सृष्टि के प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य के अराधना में लीन हो चुका है। महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा की तैयारी में व्रती सारा दिन जुटी रही। वहीं फल व पूजा समानों की ब्रिकी को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यापति स्मारक चौक, बाजिदपुर बाजार, मऊ बाजार और काँचा चौक की सड़क में सुबह से ही जाम लगा रहा। खरीदारों की भीड़ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से खरीदारी करने बाजार निकले। हालांकि भीड़ को लेकर पुलिस सुरक्षा को लेकर काफी चौकस रही। पुलिस जवान बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद थे। व्रतियों के परिवार के सदस्यों ने इस दौरान पूजा में इस्तेमाल होने वाले समान सुपारी, अरवा चावल, धूप समेत अन्य समानों की खरीदारी करते नजर आए। पूजा में इस्तेमाल होने वाले समानों की ब्रिकी जहां पूजा समान के दुकान के अलावे फुटपॉथ पर अस्थायी दुकानदारों द्वारा किया जा रहा था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर लोक आस्था का छठ महापर्व मनाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में छठ घाट बनाने का अंतिम रूप देने में व्रती के परिजनों जुट हुए हैं। वही प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवगंगा तालाब में भगवान भास्कर की मूर्ति का अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं। सात घोडों से युक्त रथ अत्यंत आकर्षक व मनोहारी होगा। छठ पर व्रतियों व श्रद्धालुओं का दर्शन की अभिलाषा पूरी होगी। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। तैयारियों को अंतिम रूप कारीगर द्वारा दिया जा रहा है। यहां सैकडों की संख्या में छठ ब्रति पूजा करने के लिए आते हैं। उक्त मूर्ति का निर्माण विद्यापति नवयुवक संघ समिति के देख रेख में बनवाया जा रहा है। इस मूर्ति का निर्माण यहां करीब 20 वर्ष से कराया जाता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की बदलते मौसम का प्रभाव जिव जंतु और प्राणी पर भी पड़ रहा है।बदलते मौसम में लोगो बदलना आवश्यक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की मौसम में हो रहा लगातार बदलाव लोगो की परेशानी को बढ़ा रहा है। इसके कारण बीमारी भी बढ़ रही है। लोगो को गर्मी से रहत तो मिल गई लेकिन खासी,जुखाम,उलटी,दस्त व् बुखार जैसे बीमारी हो रही है। मौसम में परिवर्तन के कारन अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सादगी समरसता पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। महापर्व को लेकर व्रतियों और युवाओं का उत्साह चरम पर है। नहाए खाए के साथ छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो गया हैं। इसे देखते हुए छठ घाट जाने वाले राह एवं घाटों की साफ सफाई का अभियान जोर पकड़ लिया है। सजावट तथा लाइटिंग को लेकर टोली बंटे युवा श्रद्धालु पर्व को यादगार बनाने में दिन रात लगे हैं। विद्यापतिनगर गांव में चौक से लेकर शिवगंगा छठ तालाब तक आधा किलोमीटर छठ घाट जाने के रास्ते को पूरी तरह साफ किया गया। साथ ही साउंड एवं लाइट लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। समाजसेवी राजेश कुमार गिरि ने बताया कि नहाए खाए के साथ ही गांव के लोग पूरी तरह आस्था पवित्रता एवं सादगी समरसता के प्रतीक छठ महा पर्व के अनुष्ठान में जुट जाते हैं। युवा श्रद्धालु द्वारा घाट जाने वाले राह में लाइटिंग तथा साउंड का व्यापक व्यवस्था किया गया है। क्षेत्र वासी 72 घंटे तक आस्था के सरोवर में डुबकी लगाते रहेंगे। जिसे लेकर सजावट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
