बिहार सरकार के वित्त वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को प्रखंड के गढ़सीसई, बंगराहा, बढ़ौना, मनियारपुर पंचायत में अग्निपीड़ितों से मिलकर उनके बीच सरकारी सहायता राशि का वितरण किया। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने कहा की आपदा पीड़ितों की सेवा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार आपदा की इस विकट परिस्थितियों के मद्देनजर पीड़ितों की सेवा करने को संकल्पित है।
