विद्यापतिनगर सूर्योपासना, लोकआस्था व सर्वमनोकामना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अनुष्ठान में जहां पूरा प्रखंड छठि मईया व सृष्टि के प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य के अराधना में लीन हो चुका है। महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा की तैयारी में व्रती सारा दिन जुटी रही। वहीं फल व पूजा समानों की ब्रिकी को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यापति स्मारक चौक, बाजिदपुर बाजार, मऊ बाजार और काँचा चौक की सड़क में सुबह से ही जाम लगा रहा। खरीदारों की भीड़ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से खरीदारी करने बाजार निकले। हालांकि भीड़ को लेकर पुलिस सुरक्षा को लेकर काफी चौकस रही। पुलिस जवान बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद थे। व्रतियों के परिवार के सदस्यों ने इस दौरान पूजा में इस्तेमाल होने वाले समान सुपारी, अरवा चावल, धूप समेत अन्य समानों की खरीदारी करते नजर आए। पूजा में इस्तेमाल होने वाले समानों की ब्रिकी जहां पूजा समान के दुकान के अलावे फुटपॉथ पर अस्थायी दुकानदारों द्वारा किया जा रहा था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।