विद्यापतिनगर लोक आस्था का छठ महापर्व मनाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में छठ घाट बनाने का अंतिम रूप देने में व्रती के परिजनों जुट हुए हैं। वही प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवगंगा तालाब में भगवान भास्कर की मूर्ति का अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं। सात घोडों से युक्त रथ अत्यंत आकर्षक व मनोहारी होगा। छठ पर व्रतियों व श्रद्धालुओं का दर्शन की अभिलाषा पूरी होगी। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। तैयारियों को अंतिम रूप कारीगर द्वारा दिया जा रहा है। यहां सैकडों की संख्या में छठ ब्रति पूजा करने के लिए आते हैं। उक्त मूर्ति का निर्माण विद्यापति नवयुवक संघ समिति के देख रेख में बनवाया जा रहा है। इस मूर्ति का निर्माण यहां करीब 20 वर्ष से कराया जाता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।