विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कांचा पंचायत में पोखर में स्नान करने के दौरान सोमवार को एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से डूबे शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कांचा पंचायत के वार्ड 7 निवासी बालेश्वर साह के 50 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में की गई है।