लोक आस्था के इस महापर्व पर गंगा जल का खास महत्व होता है. क्योंकि पूजा का प्रसाद गंगाजल में ही बनाया जाता है। नहाय खाय के दिन चने की दाल, अरवा चावल, लौकी की सब्जी बनायी जाती है। व्रति महिलाओं ने बताया कि 28 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ इस पावन त्योहार की शुरुआत हो रही हैं। इसके बाद 29 को खरना और 30 अक्टूबर को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। 31 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस त्योहार का निस्तार किया जाएगा। भगवान भास्कर की आराधना के लिए किया जाने वाल यह महापर्व शुक्रवार से नहाय खाय यानी कद्दू भात से शुरू हो गया। नहाय खाय को लेकर विद्यापतिनगर में भी सैकड़ों महिलाओं ने गंगा स्नान कर तन व मन को शुद्ध किया। गंगा स्नान के बाद व्रती गंगा जल लेकर अपने घरों के लिए रवाना हुई। गंगा स्नान के लिए कष्टहरणी गंगा घाट पर सर्वाधिक भीड़ नजर आई। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए गंगा तट पर जुटने लगे। दूरदराज के लोग गंगा स्नान के लिए अपने निजी वाहन या किराए के वाहन को लेकर आए थे। जिसे बांध के नीचे रोककर गंगा स्नान के लिए लोगों को आते-जाते देखा गया।

आस्था का महापर्व छठ 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इस दिन व्रती गंगा स्नान करने के बाद पूजा करती हैं. इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनाती हैं। नहाय-खाय के दिन कद्दू खाने का खास महत्व है. इसे व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं। प्रसाद तैयार करते समय शुद्धता का विशेष तौर पर ख्याल रखा जाता है। प्रखंड भर में छठ पूजा को लेकर तैयारी कर दी गई है। पूजा समितियों की ओर से छठ घाट का साफ सफाई का कार्य एक तरफ किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था को लेकर छठ घाट का मुआयना किया जा रहा है। अंचलाधिकारी अजय कुमार, थाना प्रभारी प्रसुनजय कुमार की ओर से वाया नदी व विभिन्न पोखर आदि छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी के द्वारा पूजा समिति के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए साफ सफाई के प्रति संतुष्टि जाहिर करते हुए तथा समिति को धन्यवाद दिया गया।

लॉकडाउन के चलते दो साल बाद 6 से 8 नवम्बर तक कविकोकिल विद्यापति की महोत्सव उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस महोत्सव के लिए प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। विद्यापति उगना महादेव के मंदिर पर रंग रोगन के साथ भव्य पंडाल व आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है। इस बार काफी संख्या में महोत्सव में लोगों के जुटने के आसार हैं। पिछले 2013 से विद्यापति महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा हैं। जिसमें अंतराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। बीच में कोरोना के कारण 2 साल महोत्सव नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार हालात सामान्य होने पर अधिकारियों व कमिटी के लोगों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

समस्तीपुर के DM योगेंद्र सिंह ने की जिला उद्योग केंद्र में होने वाले कैंप की तैयारी की समीक्षा डीएम योगेन्द्र सिंह ने 3 नवंबर को उद्योग विभाग के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र में होने वाले कैंप की तैयारी की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने पीएमईजीपी, पीएमईएफई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उधम रजिस्ट्रीकरण, स्टार्टअप योजना आदि की जानकारी ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिले के 14 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की बिना वेतन के कटी दीवाली बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ में भी भुगतान की कोई उम्मीद नहीं है। इससे शिक्षकों में जहां आक्रोश व्याप्त है, वहीं व्यवस्था के प्रति नाराजगी भी है। बताया जाता है कि जिले के लगभग 13500 नियोजित शिक्षक व उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित एचएम के अलावा 496 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक हैं। इनका वेतन भुगतान योजना मद अर्थात समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्राप्त आवंटन से होता है। उक्त कोटि शिक्षकों का वेतन भुगतान राज्य मुख्यालय से आवंटन नहीं मिलने के कारण सितम्बर माह से ही लंबित है। साथ ही 10400 शिक्षकों का 15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के एरियर का भी भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय ने बताया कि आज तक आवंटन का इंतजार होता रहा, लेकिन आवंटन नहीं आ सका। यह पहला अवसर है जब छठ जैसे महापर्व के अवसर पर शिक्षक बिना वेतन के रहेंगे। यह सरासर नाइंसाफी है।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी में घर से कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई।कोचिंग सेंटर पर जानकारी ली तो पता चला कि वह यहां नहीं आई थी। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही छात्रा के अपहरण की आशंका जताई। थाना क्षेत्र स्थित सिमरी निवासी एक नाबालिग छात्रा घर के कुछ दूरी पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दार्जलिंग बेस्ट बंगाल के फासीदह से दो सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी युगल गुरुवार को विद्यापतिनगर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लड़की के परिजनों ने 15 अक्टूबर को फासीदह पुलिस से इसकी शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा अपने घर से फरार होने के बाद थाना क्षेत्र के मलकलीपुर में करीब दो सप्ताह से किराये के मकान में छिप कर रह रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के मड़वा कोल्ड स्टोरेज के समीप रात्रि गश्ती में वाहन चेकिंग के दौरान देशी दो नाली कट्टा और कारतूस के साथ चार युवक को चार पहिया वाहन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान मड़वा कोल्ड स्टोरेज ढाला के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बछबाड़ा की ओर से आ रही चार पहिया वाहन एक्सयूवी गाड़ी की तालाशी ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के वार्ड नंबर सात में बुधवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से अग्निपीड़ित मुकेश कुमार, राम सेवक सदा, लालन सदा, नरेश सदा, उमेश सदा,अजीत सदा, रामप्रवेश सदा सहित अन्य लोगों का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। जिसमें नकदी,अनाज,बर्तन आदि उपयोगी समान पूरी तरह जल गए। घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन सहित अग्निशमन टीम को दी। अचानक आग की उठती लपट को देखकर ग्रामीणों की सहायता व अग्निशमन टीम के पहुंचने पर पूरी तरह आग पर काबू पाया गया। अग्निपीड़ित परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि घर में रखे सामान अनाज,कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामान जलने से करीब 3 लाख रुपये से अधिक की क्षति बतायी है। घटना स्थल पर पहुंच सीओ अजय कुमार ने पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली। सीओ अजय कुमार ने बताया कि तत्काल राहत सामग्री वितरण की प्रक्रिया की जा रही है। पीड़ित परिवार की सूची के अनुसार शीघ्र सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराया जाएगा।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से अविनाश राज ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई -श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं।