विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के वार्ड नंबर सात में बुधवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से अग्निपीड़ित मुकेश कुमार, राम सेवक सदा, लालन सदा, नरेश सदा, उमेश सदा,अजीत सदा, रामप्रवेश सदा सहित अन्य लोगों का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। जिसमें नकदी,अनाज,बर्तन आदि उपयोगी समान पूरी तरह जल गए। घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन सहित अग्निशमन टीम को दी। अचानक आग की उठती लपट को देखकर ग्रामीणों की सहायता व अग्निशमन टीम के पहुंचने पर पूरी तरह आग पर काबू पाया गया। अग्निपीड़ित परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि घर में रखे सामान अनाज,कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामान जलने से करीब 3 लाख रुपये से अधिक की क्षति बतायी है। घटना स्थल पर पहुंच सीओ अजय कुमार ने पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली। सीओ अजय कुमार ने बताया कि तत्काल राहत सामग्री वितरण की प्रक्रिया की जा रही है। पीड़ित परिवार की सूची के अनुसार शीघ्र सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराया जाएगा।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।