Transcript Unavailable.

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर न्यू थाना से 50 मीटर की दूरी पर ज्योति एंटरप्राइजेज हीरो एजेंसी बीती रात पांच लाख की अधिक की संपत्ति की सेंधमारी कर चोरी कर ली। चोरों ने चार लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिक्स और एक लाख 20 हजार की चोरी कर ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर पंचायत में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत युवा शक्ति क्लब मालीनगर के द्वारा ग्रामीण बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर पीएचसी प्रभारी भी .के ठाकुर सघन दस्त नियंत्रण पखवारा मे ओ आर एस काउंटर का उद्घाटन किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  राज्य में चल रहे सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर के ओपीडी भवन में ओ आर एस कॉर्नर का उद्घाटन डॉक्टर भी के ठाकुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा किया गया मौके पर डॉक्टर सरिता मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार ,केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक अनिल यादव, यूनिसेफ के बीएमसी शंकर सुमन, बीसीएम असगर अली एएनएम कृष्णा कुमारी एवं एम एफ पी डब्लू रंजना कुमारी उपस्थित थे कल्याणपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर जन्म से 5 साल के बच्चों के अभिभावकों को दस्त नियंत्रण के उपाय को बताना है ओ आर एस का घोल कैसे बनाना है बच्चों को कब-कब पिलाना है जिंक टेबलेट का कैसे उपयोग करना है उसके बारे में बताना है साथ ही ओ आर एस पैकेट उपलब्ध कराना है हाथों को साफ सफाई पर विशेष रुप से समुदाय में प्रचार प्रसार करना है ताकि डायरिया से बच्चों को मृत्यु दर में कमी हो सके

बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्याणपुर समस्तीपुर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शुशीला कुमारी के अध्यक्षता में मनाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

युवा राजद के एक दिवसीय बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन बिभूतिपुर/ समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित पुस्तकालय भवन के प्रांगण में युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार एवं संचालन उमेश पंडित ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सहकारिता मंत्री सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के द्वारा चादर और माला पहनाकर किया गया। वही विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं विधायक महोदय ने सत्येंद्र कुमार को युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष पद पर पत्र देकर मनोनयन किया गया। मौके पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष अमरेश राय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र साहनी, युवा प्रदेश सचिव खुशबू यादव, प्रदेश सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, रेनू राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सामाजिक एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड के साहयोग से स्थानीय सहयोगी संस्थाएं यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसायटी,सृष्टि संगम एवं मुरारी स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में खाद्य सामग्री पैकेट वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर बस्ती में ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया चचरी पुल

कल्याणपुर प्रखंड के कई गावों में बाढ़ का पानी आने के कारण हजारों की संख्या में ग्रामीण मुसीबत में फंसे हुए हैं। कैंपों में रहकर समय व्यतीत कर रहे बाढ़ पीड़ित ग्रामीणजनों का दर्द देखते हुए कई लोग उनके बीच पहुंच रहे हैं और भोजन व कपड़े का इंतजाम करा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर विधानसभा में बनेगा आरसीसी पुल मंत्री महेश्वर हजारी