राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कृष्ण देव +2 उच्च विद्यालय मालीनगर में लड़कों एवं लड़कियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पासवान ने अध्यक्षता किए।नेतृत्वकर्ता शिक्षक डॉ राजीव रंजन ने किए। मौके पर विद्यालय के शिक्षिका वीणा कुमारी,लता कुमारी, कंचनमाला,नीतू कुमारी,शिक्षक संजीव कुमार,अकबर अंसारी,धर्मराज कुमार, कमल किशोर, ललन कुमार सिंह,मनीष कुमार,अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद थे

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कल्याणपुर प्रखंड के मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा के द्वारा कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज व नेतृत्वकर्ता मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा अध्यक्ष निशी कुमारी ने किया। मौके पर एकता युवा मंडल सैदपुर अध्यक्ष आयुष कुमार,मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा सचिव संगम कुमारी, उपाध्यक्ष अंकिता कुमारी, करीना कुमारी, सोनाली, अंशु,नेहा ,मनीषा, हेमंत कुमार,मंत्रेश कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में चकसाद फूल के निकट नुन नदी के जल स्तर में वृद्धि के वजह से पानी के बढ़ते दबाव के कारण बुधवार की अहले सुबह बांध में एक बड़ा सुराख हो गया और पानी का बहाव तेजी से गांव की ओर होने लगा , गनीमत रही कि सुराख की जानकारी ग्रामीणों को समय रहते हो गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह को दी एवं उक्त सुराख को बंद करने में लग गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर दक्षिणी मंडल के गोपालपुर शक्ति केन्द्र में बालापुर बूथ संख्या 178 क के दुग्ध समिति केंद्र पर बूथ अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री शनरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी गई। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री प्रभात कुमार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर ठाकुर, मंडल प्रभारी अभिजीत कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री शिवशंकर ठाकुर, मन की बात प्रमुख प्रभु नारायण ठाकुर, बूथ पालक बिपिन ठाकुर उर्फ कर्पूरी जी, राज कुमार ठाकुर जी इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओ से आमने सामने सम्बाद करते हुए प्रभात कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को हर महीने के अंतिम रविवार को कार्यकर्ता बूथ पर आयोजित करें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के लखनपुर गांव के 78 वर्षीय रामविलास महतो की मृत्यु मंगलवार की रात हो गई और उनकी मृत्यु के कुछ ही देर के उपरांत उनकी धर्मपत्नी रामपरी देवी 75 वर्ष जिन्होंने उनके साथ सात फेरों के रस्मों के समय साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। पति की मृत्यु के थोड़ी देर बाद उनकी मृत्यु होने के वजह से क्षेत्र के लोग उन्हें सच्ची जीवनसंगिनी की संज्ञा से नवाज रहे हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने बरामद की एक कंटेनर शराब

कल्याणपुर काली अस्थान के प्रांगण में बिहार राज्य किसान सभा के नेतृत्व में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इसमें वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा कृषि बिल पर विस्तार से चर्चा किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

बेटी कामयाबी के शिखर पर पहुंचती है तो पिता अपार खुशी मिलती है जब बेटी डीएसपी बनती है तो पिता छोटे पद पर होते हुए भी उस कुर्सी को सैल्यूट मारते हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है डीएसपी के जी प्रशांति इंस्पेक्टर पिता श्याम सुंदर की यह तस्वीर

कल्याणपुर क्षेत्र के गोपालपुर चौक पर ट्रक ऑटो की टक्कर से तीन लोग हुए बुरी तरह जख्मी

किसान बिल को लेकर सुधा डेयरी समस्तीपुर में किसानों से बात करेंगे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद सूत्रों से जानकारी मिली है