कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को शराब पीकर हो हल्ला करते हुए पुलिस के गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार युवक की पहचान हरपुरवा पंचायत निवासी अंकित कुमार साह और कलौजर पंचायत सलाह के निवासी संजय कुमार सहनी के रूप में हुआ ।चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्याहिय हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

11 सितंबर को आस वेलफेयर सोसाइटी समस्तीपुर के द्वारा पूसा प्रखंड के मोरसड़ पंचायत बहादुरपुर वार्ड 10 के दलित और महादलित बच्चे एवं बच्चियों के लिए शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आस वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार व नेतृत्व टीम आस के संस्थापक सह सचिव मनीष कुमार ने किया ।वहीं शिक्षिका रंजू कुमारी के द्वारा बच्चे को शिक्षा दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के अंतर्गत कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज मौजूद थे शिक्षा केंद्र के द्वारा 11 महीने तक 50 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जाएगा ।वहीं बच्चों के बीच कॉपी, रबड़ ,कटर ,बिस्कुट आदि सामग्री बांटा गया।उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं उनको बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त हो और बच्चे के बीच पढ़ाई के लिए जागरूक भी किया गया। मौके अध्यक्ष चंदन कुमार, ट्विंकल मिश्रा ,रेनू देवी शिक्षिका अंजली कुमारी कृष्णा कुमारी, एकता युवा मंडल के सदस्य मो० आफताब व बच्चे और बच्चियां नीतू कुमारी, राजा बाबू, राधा कुमारी, काजल कुमारी ,अनुराधा कुमारी, अलका कुमारी ,सोनाक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी ,अंकुश कुमार, अनमोल कुमार ,मीनाक्षी कुमारी ,रिया कुमारी ,रितेश कुमार, आर्यन कुमार ,चंदन कुमार, सत्यम कुमार, निशांत कुमार आदि लोग उपस्थित थे

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव में बीते दिन रात में मंदिर सहित और तीन घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान फूल्हारा गांव के शंखेश्वर कुमार के रूप में हुआ है इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गांव के मिंटू कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकता दर्ज करते हुए बुधवार को गिरफ्तार युवक को न्यायिका हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है

9 सितम्बर को कल्याणपुर प्रखण्ड राजद का संगठानिक चुनाव के लदौरा पंचायत भवन के प्रांगण में प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी प्रो० सत्यनारायण राय व प्रखण्ड सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूनम देवी के उपस्थित में राजद के वरिष्ठ नेता रामनाथ राय के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई! जिसका संचालन राजद वरिष्ठ नेता राम कलेवर ठाकुर द्वारा किया गया! विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अंजना पंचायत के जखरा गांव में चोरों ने एलआईसी एजेंट व भाजपा नेता सुरेंद्र पांडेय के घर में धावा बोल चोरों ने 20 लाख से अधिक नगद के साथ 12 लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने मंगलवार रात इस घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।इस संबंध में पीड़िति सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि रात में घर के सभी लोग दरवाजे पर सोए हुए थे। बुधवार अहले सुबह नींद टूटने पर उनकी पत्नी घर में गयी तो पलंग पर सामान बिखरा पाया वहीं गोदरेज खुला हुआ था। उसके बाद घर के लोगों को चोरी की जानकारी मिली।

प्रखंड में स्थित कोल्ड स्टोरेज में इन दिनों मनमानियां का दौर शुरू हो गया है।जिससे परेशान व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेज संचालकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आलू की निकासी पर रोक लगाते हुए अवैध वसूली तत्काल बंद करने की मांग की है। पिछले 2 दिनों से खासकर मशीना कोल्ड स्टोरेज से संबद्ध किसानों द्वारा लगातार कई प्रकार की अनियमितता के आरोप लगा रहे हैं। जिसमें कोल्ड स्टोरेज द्वारा जिले के अन्य कोल्ड स्टोरेज से रखरखाव अधिक गुणवत्ता हीन बताया है। आरोप के अनुसार जहां ताजपुर कोल्ड स्टोरेज में मात्र दो सौ पचास लिया जा रहा है।वहीं मुक्तापुर के कोल्ड स्टोरेज में दो सौ सत्तर रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से वसूली की जा रही है ।वही मसीना कोल्ड स्टोरेज पर कुछ किसान सह व्यापारी ने रखरखाव की व्यवस्था उचित नहीं होने के कारण आलू की बोरी खराब हो गया है वहीं कुछ अलग ही तरह से आलू खराब हो गया हैं। इस संबंध में व्यापारी सह किसान वारिसनगर नगर प्रखंड के गोही गांव निवासी राम आजाद राय, खानपुर गांव निवासी प्रमोद शाह, मुक्तापुर के मुरारी सदा, परतापुर प्रमोद महतो, मुक्तापुर शंकर महतो सहित अन्य लोगों ने बताया कि निकालने के क्रम में आलू को नए बैग में भरने के लिए पचास रुपये प्रति बैग के हिसाब से वसूली की बात कही गई है। जिसको लेकर किसान के साथ साथ आलू के व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने इन कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू की निकासी पर रोक लगा दी है । गतिरोध उत्पन्न होने पर कोल्ड स्टोरेज संचालक के प्रतिनियुक्त कर रहे सीताराम झा ने बताया कि व्यापारी गण के द्वारा झारखंड राज्य के व्यापारियों के द्वारा बीज के लिए बेचने के लिए छोटी झरीइ आलू कोल्ड स्टोरेज से ही खरीद कर बेचने के लिए ली जाती है। जिसकी दोबारा रखरखाव को लेकर बोड़ा के साथ ₹75 की मांग की गई है।तत्काल गतिरोध समाप्त करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है ।इस बात को लेकर किसान व व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेज संचालक के साथ-साथ अधिकारी जानकारी दी है। जिला उद्यान सहायक निदेशक प्रकाश कुमार ने बताया कि किसान सह व्यापारी के द्वारा आवेदन देने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वैसे यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है।अधिकारियों ने भी आवेदन देकर किसानों सह व्यापारिय राम आजाद राय ने बताया कि छरी आलू रखने का संचालक द्वारा अवैध रूप से एक सौ रुपए प्रत्येक वोडा की मांग की जाती है ‌। इस बाबत मशीना कोल्ड स्टोरेज के संचालक का प्रतिनिधित्व कर रहे सीताराम झा ने बताया कि ₹75 बोरी की मांग की गई है। हालांकि व्यापारियों का बताना है कि यह वसूली अवैध रूप से संचालकों के द्वारा की जा रही है। जिसको लेकर जिला के आला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराई गई है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर से हल्की बूंदाबांदी बारिश होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।वही किसानों में खुशी देखने को मिल रही है।लेकिन शुक्रवार की दोपहर से प्रखंड क्षेत्र के लदौरा, बरहेता, जटमलपुर, खरसंड पश्चिमी, खरसंड पूर्वी, मुक्तापुर बासुदेवपुर,पुरुषोत्तमपुर, चकमेहसी, नामापुर, सोरमार सहीत विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार से बिजली नहीं रहने से रात भर लोग अंधेरे में रहने को विवश हो गए।वही इस संबंध में स्थानीय तीरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अर्चना कुमारी व बरहेता पंचायत के मुखिया जन्मे जय ठाकुर, खरसंड पूर्वी पंचायत के मुखिया राजू सिंह, पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह,ग्रामीण बरहेता पंचायत के नवीन देव, शशिशेखर देव ,गणेश पासवान ,सिंघेश्वर पासवान, लाल टून महतो, किशोरी महतो, पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि विगत 1 महीने से बिजली आपूर्ति के लो वोल्टेज के कारण लोगो को परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन से कई बार टेलीफोनिक संपर्क करने के बावजूद चकमेहसी फिटर के जेई के द्वारा टेलीफोन नहीं उठाने के कारण कई गांव में लो वोल्टेज से तो निजात नहीं मिल पाई है। हलाकी शुक्रवार को बूंदाबांदी बारिश होने के बाद से कल्याणपुर फीडर, लौदौरा फीडर ,चकमेहसी फीडर के कई पंचायत क्षेत्र के कई गांव में नल जल योजना सहित बरसात के दिनों में पेयजल व ग्रामीण इलाके में बिजली नहीं रहने की वजह से छोटे-छोटे बच्चे की पढ़ाई लिखाई भी बिजली नहीं रहने से प्रभावित हुई है। प्रखंड क्षेत्र में बिजली की स्थित सही से नहीं रहने कारण डिजिटल सेवा सहित दूरभाष सेवा सहित ग्रामीण इलाके के कंजूमर सिंचाई के लिए किसान भी प्रभावित हुए हैं। इस संबंध में लोगों का बताना है कि सड़क पर पांव पैदल चलने में कठिनाई हो रही है। वहीं बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को सांप कीड़े की बरसात में डर सताती रहती है ।वही बिजली नहीं रहने से नल जल योजना सहित लोगों के घरों में भी पानी की मोटर बिजली नहीं रहने से शुद्ध पानी नही मिल रहा। जिससे पेयजल व पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही छोटे-छोटे बच्चों के लेकर ग्रामीण इलाके में लोगों को बरसात के दिनों में बिजली नहीं रहने के कारण शुक्रवार की रात अंधेरे में रहकर रात काटनी पड़ी। वही शनिवार को भी बिजली नहीं रहने से पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही बीते जून मई माह में बिजली विभाग के द्वारा दिन भर सूचित कर मेंटेनेंस कार्य करने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में अगस्त माह से बिजली आपूर्ति घंटो तक बाधित रहने से कंजूमर को परेशानी है।इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ बाल इंदु शेखर ने बताया कि मोहनपुर गिरिड से ही सप्लाई कम मिलती है ।पीएसए के द्वार बिजली सप्लाई दी जाती है। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली से चलने वाली छोटी बड़ी उद्योग भी इन दिनों बिजली नहीं रहने के कारण काफी प्रभावित हो रही है । मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जूट मिल के उप प्रबंधक पीके पांडे ने बताया कि विगत 2 महीने से बिजली सुचारू रूप से नहीं मिलने के कारण हम लोगों का उत्पादन काफी प्रभावित हो रहा है। वही श्रमिक को दिन रात बैठकर बिजली की इंतजार में रहकर इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली आने पर ही उत्पादन कार्य श्रमिकों को करनी पड़ती है। नो वर्क नो पेमेंट की बात आ जाती है।जिससे श्रमिक भी परेशान है।बिजली नहीं रहने पर श्रमिक रात भर बिजली की इंतजार कर सुबह लौट जाते हैं। इस संबंध में प्रबंधक ने बताया कि विगत अगस्त माह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उत्पादन को प्रभावित कर रहा है।

कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ प्रकोष्ठ में आवास सहायक के साथ बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुकों के द्वारा भवन निर्माण में कोताही बरतने को लेकर अविलंब निर्देश दिया कि भवन निर्माण को लेकर सभी आवास सहायक अपने-अपने पंचायतों में जो लाभुकों भवन की पहली राशि प्राप्त करने व भवन निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों आवास सहायक के द्वारा चिन्हित कर नोटिस करने की बात कही है। जिसमें पहले चरण में उजला नोटिस कर लाभुकों को सूचित करने की बात कही है। वही लाभुकों के द्वारा भवन निर्माण में कोताही बरतने को लेकर दूसरी लाल नोटिस कर अभिलंब नीलामी पत्र जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं कुछ आवास सहायकों के द्वारा अनुपस्थिति रहने को लेकर बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि 1 दिन की वेतन पर रोक लगा दी गई है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के कल्याणपुर गांव जाने वाली सड़क के समीप बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया ।वही बाइक सवार भी घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पीएचसी में लाया गया। जहां बाइक सवार की पहचान मुंगेर जिला के 30 वर्षीय सोम शेखर के रूप में हुई है ।वही साइकिल सवार की पहचान कल्याणपुर गांव के 25 वर्षीय गोविंद कुमार के रूप में हुई है ।वही इस संबंध में पीएसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि दोनों को गंभीर स्थिति देखते हुए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड में विकास योजना अंतर्गत डीएम के आदेश पर बुधवार को रामभद्रपुर पंचायत का निरीक्षण डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह लेने पहुंचे। उन्होंने वार्ड संख्या 9, 12,14,15, में बंद पड़े नल जल योजना को अविलंब चालू कराने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया । वही रामभद्रपुर पंचायत के जन वितरण विक्रेता के द्वारा अधिक खाद्यान्न रखने पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। वही रामभद्रपुर पंचायत में मनरेगा योजना से मिटटी करण सहित ईट कारण कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।वही कार्य जल्द सम्पन्न नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही है। वही गली नाली ,सड़क, आंगनवाड़ी केंद्र ,पंचायत सरकार भवन, मनरेगा भवन सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत में कई कमियों को देखते हुए इसमें अविलंब सुधार करने का भी निर्देश दिया।