जल संसाधन विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है कल्याणपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत को
Transcript Unavailable.
कल्याणपुर प्रखंड में दूसरे राज्यों से आए 300 प्रवासियों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ बी के ठाकुर की टीम ने जांच की । अंचलाधिकारी अभय पद दास ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बने क्वारंटाइन केंद्रों पर प्रवासियों आवश्यक किट देते हुए भेज दिया गया । प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि क्वारंटाइन केंद्रों का जायजा अधिकारियों की टीम ने लिया।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के कल्याणपुर से मोहम्मद अरशद मोबाइल वाणी के माध्यम से मोबाइल वाणी के खबर का असर को बताते हुए कहते है कि पिछले ही सप्ताह रविवार को कल्याणपुर मोबाइल वाणी संवाददाता अरशद के द्वारा एक खबर प्रसारित की गई थी।खबर में यह बताया गया था रविवार को कल्याणपुर जलापूर्ति विभाग के द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है । जिससे कल्याणपुर की आम जनता बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है । लेकिन खबर का असर 8 सितंबर को देखने को मिला।कल्याणपुर जल आपूर्ति विभाग के द्वारा समस्या का निदान करते हुए रविवार को जल की आपूर्ति की गई और सभी नलों से पानी आने लगा । लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार इसका उपयोग किया साथ ही कल्याणपुर की आम जनता के द्वारा मोबाइल वाणी को खबर चलाने के लिए धन्यवाद दिया गया। ।
कल्याणपुर प्रखंड के पूसा रोड शांति हॉस्पिटल के समीप दो मोटरसाइकिल चालक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई और दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें कल्याणपुर के निवासी मुकेश कुमार को गंभीर चोटे आई और लदौरा निवासी मुन्ना कुमार के पैर की हड्डी टूट गई दोनों का ही इलाज शांति हॉस्पिटल में कराया जा रहा है फिलहाल दोनों ही खतरे से बाहर है।
कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं को लेकर समस्या आम हो चुकी है मरीजों को दवा के लिए मार्केट का रुख करना पड़ता है अभी कल्याणपुर प्रखंड बाढ़ की मार झेल ही रही है अच्छी खबर है कि अब पानी धीरे-धीरे घटने लगी है लेकिन इसके साथ ही सैकड़ों बीमारियां भी उत्पन्न होने लगी है जिस के इलाज के लिए ग्रामीणों को अस्पताल का चक्कर काटना पड़ रहा है डॉक्टरों के द्वारा दवाइयां लिख दी जाती है लेकिन अस्पताल में दवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है ताजा मामला है कि 7 वर्षीय आदिल अपने पिता मोहम्मद जावेद के साथ अपने पैर के जख्म का इलाज करवाने कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए वहां डॉक्टर के द्वारा दवाइयां तो लिखी गई लेकिन अस्पताल में दवा नहीं होने के कारण मरीज के परिजन को बकरी बेचकर मार्केट से दवाई लेना पड़ा ठीक कुछ महीने पहले ही इसी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई थी जिसको लेकर परिजनों के द्वारा काफी हंगामा भी किया गया था फिर भी अस्पताल प्रशासन है कि उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगती अब जैसे जैसे बाढ़ के पानी घटेगी वैसे ही बीमारियां और मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि होगी क्या आने वाले बीमारी का ऐसे ही अस्पताल प्रशासन निवारण करेगी? सरकारी अस्पताल का यदि यही हाल रहा तो क्या आवश्यकता है ऐसे अस्पतालों का जो सफेद हाथी साबित हो।
कल्याणपुर बिजली ऑफिस के नाक के नीचे पूर्णता क्षतिग्रस्त है बिजली का खंभा बिजली ऑफिस के मुख्य द्वार और कल्याणपुर गर्ल हाई स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन के द्वारा क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों को महीनों बीत जाने के बाद भी नहीं बदला गया है , खंभा वहां पर लगे पेड़ के सहारे खड़ा है गौर करने वाली बात है कि टूटे हुए खंभे से ही बिजली की आपूर्ति जारी है प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में छात्राएं विद्यालय आती - जाती है, संध्या के समय सब्जी मंडी होने के कारण भी इस स्थान पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं जबकि प्रत्येक दिन बिजली ऑफिस के कर्मचारी, अधिकारी का आना जाना लगा रहता है फिर भी किसी को कोई खबर नहीं विभागीय लापरवाही कहीं आम लोगों को भारी न पड़ जाए , विभागीय लापरवाही की कीमत कहीं आम लोगों को अपनी जान गवा कर ना देनी पड़े ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
