श्री श्री 108 नवयुवक दुर्गा पूजा समिति मालीनगर ठहरा चौक की ओर से नवरात्र के शुभ अवसर पर मां भवानी का भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मालीनगर ठहरा से सैदपुर बस स्टैंड होते हुए पूसा बुढी गंडक नदी से कलश में जल भरकर बड़े उत्साह एवं भक्तिमय के साथ मालीनगर नया टोल होते हुए माता रानी के स्थान पर कलश रखकर कलश यात्रा संपन्न हुई। और इसके साथ माता रानी के पवित्र दिनों की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्या शामिल थी ।वही इस दौरान सरबत,पानी आदि की व्यवस्था भी रास्ते में की गई थी ।कलश यात्रा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के समीप बीते माह गोली बारी के घटना में नामजद अभियुक्त को थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के मदद से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बखरी गांव स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बखरी निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के मुक्तापुर मोईन पीर स्थान के समीप शनिवार की देर रात एक अज्ञात भारी वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पिता व उसका पुत्र चपेट में आ गए।जिससे घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई।वही पुत्र गंभीर स्थिति में इलाज रत है।मिलीं जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव से बाइक से पिता पुत्र लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुघर्टना ग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक सवार नगर निगम क्षेत्र संख्या 25 मगरदही घाट निवासी रामनाथ साह के 50 वर्षीय पुत्र सुनील शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वही मृतक सुनील शाह के 35 वर्षीय पुत्र राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

कल्याणपुर प्रखंड में 47 जगहों पर नवरात्रा का पंडाल लगाया गया है।जिसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 23 व चकमेहसी थाना अंतर्गत 11 पंचायतों में 24 जगहों पर दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है।जिसमें 2 स्थाई व 22 अस्थाई है।जिसका लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है।शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु जुटे थे।वही थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाएं जाने को लेकर चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस चौकस है।।

कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर जुट मील , वासुदेवपुर, केशव पट्टी, बिरसिंहपुर, कल्याणपुर, बरहेता ,लदौरा,चकमेहसी,सैदपुर, बघला, कुशियारी,जितवारिया आदि जगहों पर रविवार की सुबह से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। शारदीय नवरात्रि को लेकर बरहेता गांव में कलश शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में राम,लक्ष्मण,सीता ,शंकर आदि भगवानों की झांकी भी शामिल थी।जिसको देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ रही थी।इधर चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर ठहरा,चकमेहसी खेड़ी, बघला आदि जगहों पर भी कलश स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें कुंवारी कन्याएं सहित पूजा समिति के लोग शामिल रहे।वही चकमेहसी व कल्याणपुर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर निगरानी में जुटी थी।

Transcript Unavailable.

कल्याणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मालीनगर में शुक्रवार को विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि का संचालन बाल संसद के बच्चो ने किया।जिसमें वर्ग 8 बी की छात्रा दीप शिक्षा ने प्राचार्य का दायित्व निभाई।वही शिक्षकों का दायित्व श्री कुमारी, सुप्रिया कुमारी, श्रीधर कुमार, अंशिका रानी ,प्रियम राज, साधना कुमारी, निशु कुमार राज ,प्रिया कुमारी, मोहम्मद रजीबुल्लाह ,संगम कुमारी ,रोशन राज, दीपक कुमार ने संभाला।बता दे की बीते गुरुवार को बाल संसद की बैठक मे विद्यालय का एक दिन की शैक्षणिक गतिविधि का संचालन करने का निर्णय लिया गया था।।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य जयशंकर प्रसाद, बाल संसद के ( संयोजक) मुन्ना कुमार, शिक्षक रतन माला कुमारी, नागेंद्र प्रसाद पंडित,राजू गुप्ता,सतीश ठाकुर, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रखंड के गावों में आधार से जमाबंदी को लिंक कराने को लेकर प्रचार प्रसार कर रही है।जिसमें बताया जा रहा है की अपने आधार से जमाबंदी को भूमि मालिक लिंक करा ले ।इसके लिए आधार लेकर अपने पंचायत के हल्का कर्मचारी से मिलकर लिंक कराने की बात कही गई है।जिससे सरकारी लाभ,सर्वे आदि में लाभ हो सके।वही ऐसा नही करने पर भविष्य में कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है।इसके लिए सभी गांव में जाकर तेजी से प्रचार प्रसार कर लोगो को आधार से जमाबंदी लिंक कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कल्याणपुर प्रखड़ के सिमरिया भिंडी पंचायत के मुखिया सामंत कुमार को युवा जदयू का प्रखंड अध्यक्ष बनाएं जाने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार सिंह,लालबाबु झा,रामदेव महतो,केसरी कुमार,राम विलास राम,दीनदयाल झा आदि ने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

कल्याणपुर प्रखंड के मिर्जापुर गांव स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की ओर से देश के महान विभूति लोकनायक जयप्रकाश नारायण व कैलाशपति मिश्र की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान जुटे लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गुरु प्रकाश ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कृति को बताया।मौके पर वक्ताओं में सुशील चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री रत्नेश सिंह ,विभूतिपुर की प्रमुख रूपांजलि कुमारी , प्रमुख रविता तिवारी, विजय शर्मा ,राम आधार राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता शशिकांत आनंद ने किया।जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष देवनारायण प्रसाद राम ने की।