कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के समीप बीते माह गोली बारी के घटना में नामजद अभियुक्त को थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के मदद से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बखरी गांव स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बखरी निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।
