कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र संख्या 7 भागीरथपुर गांव निवासी शंभू पासवान की 35 वर्षीय पत्नी कांति देवी मंगलवार को बुढ़ी गंडक नदी के भागीरथपुर लंगोटिया घाट के समीप स्नान करने के दौरान महिला की पैर फिसलने के कारण महिला गहरा पानी में चली गई ।जिसके बाद महिला लापता थी। जिससे बुधवार की शाम अंगार घाट बुड्ढी गंडक नदी से महिला की शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। वहीं परिजनों ने कल्याणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही गई है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग जगहों से थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक मनियारपुर स्थित एक मोबाइल दुकान में बुधवार की अहले सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रूपए की संपत्ति जल गई।बताया गया है की दुकान में रखे गए लाखो रुपए की सामान व नगद की कुछ राशि सहित अन्य सम्पत्ति जल कर राख हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार भुट्टा चौक मनियारपुर गांव निवासी शिवचंद्र शाह भुट्टा चौक मनियारपुर में भारा पर मकान में रहकर मोबाइल दुकान चलाता था। वही स्थानीय ग्रामीणों ने फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी।सूचना पर अग्निशामक ने आकर आग पर काबू पाया। इस संबंध में सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है हल्का कर्मचारियों को भेज कर जांच कराई जाएगी।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूसा मुख्य मार्ग के मिल्की गांव के समीप ई-रिक्शा के चालक की संतुलन खो देने के कारण ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गई।जिससे उसमें सवार दो आंगनबाड़ी सेविका व एक सहायिका घायल हो गई ।जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएससी लाया गया ।घायल की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी रतन राय की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी व हजपुरवा गांव के रत्नेश ठाकुर की 35 वर्षीय पत्नी रंजू देवी व जामुन शाह की 40 वर्षीय पत्नी राधा देवी शामिल है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गोपालपुर गांव के राजो सहनी के रूप में हुई है ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा पंचायत के वार्ड 13 में नव निर्मित दो सीढ़ी घाट का रविवार को विधिवत उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने फीता काट कर किया।दोनो सीढ़ी घाट का निर्माण मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत करीब 24 लाख की लागत से किया गया है।इस दौरान विधायक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुशियारी चौक का निरीक्षण कर जर्जर भवन का जायजा लिया।वही विद्यालय के नव निर्माण को लेकर मदद का भरोसा दिलाया।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,प्रमोद सिंह,सरोज सिंह,पिंटू सिंह आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर विधानसभा के मध्य विद्यालय लदौरा में रविवार को कल्याणपुर दक्षिणि भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर के अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का सम्मान समारोह आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक अरुण सहनी एवं धन्यवाद ज्ञापन भूषण सहनी ने किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र एवं मिथिला के कवि स्नेहलता के तैल्य चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।इसमें स्थानीय कलाकार कृष्ण कुमार कन्हैया ने स्नेहलता के लिखी गीत से स्वागत गान गाकर अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद हरि सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रभुत्व पूरे विश्व में स्थापित हुआ है।बिहार में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक व पूर्व राज्यपाल स्व. कैलाशपति मिश्रा को याद करते हुए सहनी ने कहा कि पार्टी आज उनकी जन्म शताब्दी मना रही है। उनका सपना बिहार में विशुद्व भाजपा सरकार बनाने की थी। जिस ओर भारतीय जनता पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। 2025 में बिहार में भारतीय जनता पार्टी का दो तिहाई बहुमत से सरकार बनना तय है। वही जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज भूषण निषाद , विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी , बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक उमेश प्रसाद कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया ।

जिला परिषद सदस्य रवि रोशन कुमार ने पीएमओ कार्यालय नई दिल्ली में आवेदन देकर किसानों के केसीसी ऋण माफ करने,चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर पंचायत में बागमती के कटाव को रोकने के लिए स्थाई उपाय किए जाने की मांग पीएम से की है।आवेदन में जीप सदस्य ने बताया की की कोरोना काल से ही किसानों की हालत पस्त है।जिसके लिए उनका केसीसी ऋण माफ किया जाए।वही सोमनाहा में स्थित चुलहाई राम विद्यालय के अतिक्रमित भूमि को मुक्त करवाकर कॉलेज की स्थापना करने,मिथिला रत्न वैदेही विवाह संकृतन के रचयिता आशु कवि स्व.कपिल देव ठाकुर उर्फ स्नेहलता को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित करने को लेकर पीएम से आग्रह करते हुए मांग की है।

चकमेहसी पुलिस ने पीएसआई मनीषा कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के डढ़िया गांव के एक बगीचे से एक बाइक सहित बाइक पर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया।हालाकि पुलिस को देखकर धंधेबाज भागने में सफल रहा।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की कुल 85.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक बरामद किया गया है।बरामद शराब मैकडॉयल कम्पनी की है।वही शराब बरामद मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत तीन नामजद सहित अज्ञात को आरोपित किया गया है।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते है।अनुकूल मानसूनी प्रभावों के कारण अगले 24 से 48 घंटो तक उत्तर बिहार के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।उसके बाद वर्षा होने की संभावना में कमी आने का अनुमान है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।