समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी पुलिस ने एक ट्रक शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वैनी ओपी अध्यक्ष तारिक अनवर ने बताया की गुप्त सूचना पर पुलिस ने अपना जाल फैला रखा था।जिसके बाद शाहपुर बघौनी दिगंबरा के निकट पुलिस ने ट्रक जब्त किया।इस दौरान ट्रक चालक व मुख्य धंधेबाज भागने में सफल रहा।जबकि दो गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार ट्रक से 283 कार्टून शराब बरामद किया गया है।गिरफ्तार धंधेबाज पूसा में के मोरसंड के वीरेंद्र कुमार व कर्पूरी ग्राम थाना के सिंधिया खुर्द के नरेश साह शामिल है।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जहां कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के मुखिया श्रीमती संजू कुमारी राय के नेतृत्व में एवं समाज सेवी मनोज प्रसाद सुनील के संचालन में पंचायत के विभिन्न क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर साफ सफाई किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में जनार्दनपुर गांव के समीप कल्याणपुर से दरभंगा की ओर से तेज गति में आ रही बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए समस्तीपुर में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।हादसे में जख्मी युवक का दाहिना हाथ टूट गया।जख्मी की पहचान जनार्दनपुर निवासी 45 वर्षीय सिकंदर राय के रूप में हुई है।
मिथिला के वैदेही विवाह संकृतन के रचयिता स्व. स्नेहलता के रचना को संरक्षित करने,प्रतिमा अनावरण को स्थल चिन्हित करने व उनके जन्मस्थली विदेहनगर डरोरी स्थित सिद्ध पीठ का सौंदर्यीकरण को लेकर रविवार की देर शाम डरोरी राम जानकी मंदिर परिसर में बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता सुरेश तिवारी व मंच संचालन कृष्ण कुमार कन्हैया ने की।बैठक में विधान पार्षद सर्वेश कुमार,समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर रामबालक पासवान,भाजपा के वरिष्ठ नेता व सामाजिक चिंतक रंजीत निर्गुणी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशुकवि स्नेहलता की रचना को संरक्षित करने को लेकर क्षेत्र के संकृतन प्रेमियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।मौके पर राम नरेश ठाकुर,भाजपा नेता विजय शर्मा,राधेश्याम ठाकुर,मुखिया राम विनोद ठाकुर,रामा शंकर ठाकुर,धर्मदेव मिश्र,रामचंद्र ठाकुर,आनंद प्रकाश शर्मा,भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, जीप सदस्य रवि रोशन कुमार,संगम कुमार,गौतम कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
1 अक्टूबर 2023 को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के लोहिया भवन पर एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं की टोली को स्वच्छता का शपथ भी दिलाया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल के सलाहकार विश्वकात कुमार ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। मो० एजाज ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार ने निर्देश दिया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 अक्टूबर को 10 से 11 के तक में एक घंटा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और सामुदायिक स्थान पर साफ सफाई करना जिससे संपूर्ण स्वच्छ गांव का महत्व का प्रचार करना है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छ भारत का सपना देखे थे इसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए अपना स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें मौके पर एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार, उपसचिव दीपक कुमार, हेमंत कुमार ,सौरभ कुमार, बंटी कुमार ,मो० इनामुल्लाह ,विकास कुमार ,कुंदन कुमार, रवि कुमार, रिशु कुमार ,जयप्रकाश कुमार, रोशन कुमार ,अनिकेत कुमार, धीरज कुमार, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, सूरज कुमार ,रोहित कुमार, सतीश कुमार, विक्की कुमार ,आशिक कुमार आदि लोग उपस्थित थे
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत के सरपंच व सरपंच संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष नवल किशोर त्रिवेदी के आवासीय परिसर चकमेहसी में रविवार को प्रखंड संघ की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता कल्याणपुर सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर ने की।बैठक में सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के आगामी 6 अक्टूबर को कल्याणपुर आगमन पर स्वागत प्रखंड क्षेत्र के जटमलपुर में करने का निर्णय लिया गया । इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर सरपंचों ने अपने अपने विचार रखे। मौके पर गोराई सरपंच राजेश कुमार राय, लदौरा सरपंच मनोज चौधरी, ध्रुबगामा सरपंच अवधेश सिंह आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखण्ड राष्ट्रीय जनता दल का संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कविता देवी के आवासीय परिसर में प्रखण्ड प्रधान महासचिव रामबाबू महतो के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की संचालन प्रखण्ड प्रवक्ता कमलेश प्रसाद राय ने किया । बैठक में प्रखण्ड राष्ट्रीय जनता दल का हर बुथ पर सक्रिय सदस्य बनाने हेतु जिला परिषद एक में आपदा प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर कुमार, जिला परिषद दो में प्रधान महासचिव रामबाबू महतो, जिला परिषद तीन में शिक्षक प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील कुमार यादव एवं जिला परिषद चार में अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार राय को प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही प्रखण्ड कार्यकारणी के सभी पदाधिकारीयों एवं सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष को अपने अपने पंचायत में बुथ लेवल सक्रिय सदस्य बनाने ,बुथ स्तरीय कमिटी बनाने के जिम्मेदारी सौंपी गई।राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती के आदेशानुसार सभी पदाधिकारीगण को निर्धारित समय पर कार्य संपादित करने के लिए कहा गया। बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष रामनाथ राय, प्रखंड महासचिव बेचन कुमार, कृष्णदेव प्रसाद, अखिलेश बैठा, उपेन्द्र राय, ज़फ़रूल इस्लाम,एजाज खान, आदित्य नाथ झा, असर्फी यादव, अजीत सहनी, विद्यानंद राय, अरविंद राय, रंजीत पाल, लालदेव बैठा, अविनाश शर्मा, विक्की साह, मो० खालीद, मो० युनुस,मो० नसीम, अमरेश राय,राकेश कुमार माया आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को सोरमार पंचायत अंतर्गत विदेह नगर डरोरी राम जानकी मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया! मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री सुशील मालाकार, भाजपा कार्यकर्ता संगम कुमार, कृष्ण कुमार कन्हैया, आईटी सेल कल्याणपुर विधानसभा संयोजक अंकित त्रिवेदी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पासवान, हजपुरवा शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार गुप्ता, सोरमार शक्ति केंद्र प्रमुख कुंदन कुमार ,विनय ठाकुर,अरुण ठाकुर,सुरेश ठाकुर, राम विनोद ठाकुर, सतीश ठाकुर, नितेश साह, रामनरेश ठाकुर,सुरेश तिवारी उपस्थित थे!
समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बरहेता चौक के समीप दरभंगा से समस्तीपुर जा रही एक कार सड़क किनारे स्थित वृक्ष से टकरा गई।इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से नशे की हालत में चालक को निकालने के बाद गिरफ्तार कर लिया।मेडिकल जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार चालक सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अली हसन के पुत्र मुमताज हुसैन बताया गया है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने पुष्टि की है।
कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा मध्य विद्यालय के एचएम लखींद्र पासवान को सेवानिवृति पर स्कूल में भावभीनी विदाई दी है।मौके पर शिक्षा समिति की सचिव रंजन कुमारी,अनिता चौधरी,अमित कुमार,कल्पना कुमारी,अवनीश कुमार सिंह,सुमित्रा कुमारी, सोनी कुमारी, मो समीम, मो नौशाद आदि मौजूद रहे।
