समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में जनार्दनपुर गांव के समीप कल्याणपुर से दरभंगा की ओर से तेज गति में आ रही बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए समस्तीपुर में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।हादसे में जख्मी युवक का दाहिना हाथ टूट गया।जख्मी की पहचान जनार्दनपुर निवासी 45 वर्षीय सिकंदर राय के रूप में हुई है।
