कल्याणपुर प्रखण्ड राष्ट्रीय जनता दल का संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कविता देवी के आवासीय परिसर में प्रखण्ड प्रधान महासचिव रामबाबू महतो के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की संचालन प्रखण्ड प्रवक्ता कमलेश प्रसाद राय ने किया । बैठक में प्रखण्ड राष्ट्रीय जनता दल का हर बुथ पर सक्रिय सदस्य बनाने हेतु जिला परिषद एक में आपदा प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर कुमार, जिला परिषद दो में प्रधान महासचिव रामबाबू महतो, जिला परिषद तीन में शिक्षक प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील कुमार यादव एवं जिला परिषद चार में अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार राय को प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही प्रखण्ड कार्यकारणी के सभी पदाधिकारीयों एवं सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष को अपने अपने पंचायत में बुथ लेवल सक्रिय सदस्य बनाने ,बुथ स्तरीय कमिटी बनाने के जिम्मेदारी सौंपी गई।राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती के आदेशानुसार सभी पदाधिकारीगण को निर्धारित समय पर कार्य संपादित करने के लिए कहा गया। बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष रामनाथ राय, प्रखंड महासचिव बेचन कुमार, कृष्णदेव प्रसाद, अखिलेश बैठा, उपेन्द्र राय, ज़फ़रूल इस्लाम,एजाज खान, आदित्य नाथ झा, असर्फी यादव, अजीत सहनी, विद्यानंद राय, अरविंद राय, रंजीत पाल, लालदेव बैठा, अविनाश शर्मा, विक्की साह, मो० खालीद, मो० युनुस,मो० नसीम, अमरेश राय,राकेश कुमार माया आदि मौजूद थे।
