कल्याणपुर थाना क्षेत्र के घोरनगर गांव में सांप के काट लेने से एक बालक घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए सीएससी परिजन ले गए। जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।घायल की पहचान घोरनगर के टुनटुन राम के 12 वर्षीय पुत्र भगलू कुमार के रूप में हुई है।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कल्याणपुर में बीडीओ ने पंचायत के कर्मी सहित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधानम में सैदपुर पंचायत के एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा महादलित टोला में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार के निर्देश में कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का शपथ दिलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
23 सितंबर 2023 को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधानम में कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के मैरी कॉम युवती मंडल और युवा शक्ति क्लब के कार्यालय पर *राष्ट्रीय पोषण माह* कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के क्लयाणपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता ने एक व्यक्ति स्वे साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनका नाम मोहम्मद साहिल है और घर मालीनगर सिमरी के एक नंबर वार्ड में है घर के सामने दो सालों से पानी लगता है जिससे यहां पर 50-60 बच्चे हैं जो बीमारी का शिकार हो जाते हैं और ना ही तो कोई प्रतिनिधि सुनता है ना विधायक और ना सांसद और हम लोग बहुत ही परेशान हैं 5 साल पहले ही रोड बना था मालीनगर सिमरी से लेकर मालीनगर रामलीला चौक तक और यह पूरा जर्जर हो चुका है हम विधायक से मांग करते हैं कि रोड को जल्द से जल्द बनाया जाए।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने सोमनाहा पंचायत के वार्ड 6 में नारायण पोद्दार के 40 वर्षीय पुत्र अनिल पोद्दार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जिससे परिजनो में कोहराम मच गया।इसकी सूचना परिजनो ने पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जलजमाव समस्या समस्तीपुर जिला कल्याणपुर प्रखंड से हरिओम शरण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हजपुरवा पंचायत निवासी प्रेम शंकर से बातचीत किया। बातचीत के दुराण उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 04 और वार्ड संख्या 01 की सड़क काफी ख़राब होने के कारण सड़क में जल जमाव रहता है। जिससे स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के प्रिंस ढाबा के नजदीक सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार की टेंपो गड्ढे में पलट गई। टेंपो स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज को लिए भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
