कल्याणपुर प्रखंड के धुव्रगामा पंचायत में माँ सती स्थान के प्रांगण में, माननीय नरेंद्र मोदी जी की जन्म दिन की अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता तेज़ नारायण प्रसाद ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शराब पीने के आरोप में फुलहरा गांव से एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाने की पुलिस ने फुलहरा गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

पूसा प्रखंड के पूसा पुल पर नौजवानों ने हाथों में मशाल और तख्तियां लिए 'नफरत का कारोबार बंद करो रोजगार का प्रबंध करो', 'रोजी दो, रोजगार दो-नहीं तो गद्दी छोड़ दो’, 'देश के छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो', 'रेल बैंक व कल-कारखानों को बेचना बन्द करो’, ‘देश की संपदा को देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हाथों बेचना बंद करो' जैसे नारों के साथ 'मशाल जुलूस' निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता धर्मेंद्र कुमार उर्फ केदार, राजकुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार ने किया, वही मसाल जुलूस के मुख्य वक्ता RYA जिला सचिव रौशन यादव उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के चकमेंहसी पुलिस ने सोमनाहा पंचायत में छापामारी कर 750 ml की 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। थाना अध्यक्ष ने बताया 12 लीटर शराब बरामद हुआ है और कारोबारी का पता लगाया जा रहा है पता लगने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा । आगे की कार्रवाई जारी है

रविवार को कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने छापामारी करके NBW वारन्टी सोरमार पंचायत के निवासी संभु सहनी पिता भगलु सहनी को चकमेहसी पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

रविवार को कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो कांड संख्या 177/23 को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि छापामारी के दौरान 2.85 ग्राम गांजा के साथ श्री नाथ पारण के निवासी राजनारायण महतो उर्फ राजू महतो को चकमेहसी थाना गिरफ्तार करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया। खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

14 सितंबर को जन शिक्षाण संस्थान समस्तीपुर के तत्वाधान कल्याणपुर के सैदपुर पंचायत में एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय के प्रांगण में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल के सलाहकार जयप्रकाश कुमार ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के बेलसड़ी पंचायत में महामाया युवा मंडल के युवाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के अध्यक्षता अभिजीत कुमार गोलू ने किया। बैठक का नेतृत्व कुंदन कुमार ने किया बैठक के मुख्य वक्ता कल्याणपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन के उद्देश्य पर चर्चा और आगामी कार्यक्रम और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के भागीदारी सुनिश्चित करना जैसे खेलकूद स्वच्छता अभियान पोषण अभियान के तहत पंचायत के युवाओं को जागरूक करना और नेहरू युवा केंद्र संगठन से युवा मंडल और युवती मंडल में युवाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। मौके पर उपस्थित मंडल के सदस्य राहुल कुमार, जानू कुमार, विपिन कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार ,सुजीत कुमार, शिवम कुमार ,धीरज कुमार, एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में समस्तीपुर एकता युवा मंडल सैदपुर कार्यालय पर गुरुवार को मोहनपुर ओपी के थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव को पशु तस्करों द्वारा गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी ।