नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर गुरुवार को पशु तस्करों को गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी में गोली लगने से शहीद हुए मोहनपुर ओपी के थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि उनके घर के पास का सड़क बहुत ही जर्जर स्थिति में है। जिसके चलते लोगों को आने जाने समस्या उत्त्पन्न हो रही है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से राधा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि राशन कार्ड में नाम जुड़वाने में क्या पैसा लगता है,इसकी जानकारी चाहिए
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से शर्मिला कुमारी पूछ रही हैं की बिना प्रवेश परीक्षा दिए क्या एमबीए में एडमिशन हो सकता है।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत सैदपुर पंचायत में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वेच्छिक कार्यों द्वारा सेवा और सशकित्तकरण के तहत स्वच्छता अभियान शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल के सलाहकार प्रदीप कुमार ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याणपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। मो० एजाज ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर से जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार सर के दिशा निर्देश में युवाओ को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और विभिन्न गांव में जाकर स्वच्छता अभियान चलाना मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। स्वच्छता के संदर्भ में गांधी जी के विचार को साझा किया गया। हमे स्वच्छता को इस कदर अपना लेना चाहिए की यह सब हमारी आदत बन जाए।"बापू का है एक ही सपना,स्वच्छ और सुंदर हो भारत अपना। मौके पर एकता युवा मंडल सैदपुर सदस्य कुंदन सतीश बिट्टू रोशन अनिकेत ऋषि जयप्रकाश धीरज रूपेश प्रिंस रमन चंदन सुमन अहमद रजा आशुतोष सन्नी सुजीत मनीष सूरज आदि लोग उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर नमामि गंगे परियोजना पदाधिकारी श्री निरजेश कुमार के आदेशानुशार आयोजित कार्यक्रम के तहत सक्रिय सदस्यों को टी-शर्ट, टोपी और बेज दिया गया। साथ ही सैदपुर पंचायत के बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मो एजाज के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया । युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार के द्वारा गंगा स्वच्छता हेतु शपथ दिलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत खेल मैदान में स्व.मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें आरआर फाइटर की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में 19.4 ओवर में ऑल आउट होकर 156 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने हुए विकास 11 ने 16 ओवर में ही 5 विकेट पर 160 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकास 11 की ओर से चंदन चक्रवर्ती ने 39 गेंदों में 67 रन बनाए।जिसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एम डी एजाज ने परुषोतम साहनी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वो माय नगर पंचायत के निवासी है। उनके पिताजी का स्वर्गीय बिंदेश्वरी का पानी में डूबने से मृत्यु हो गया था 13 मई 2022 को इनके द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के अंचल अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृत्यु प्रमाण पत्र, सदस्यता प्रमाण पत्र आधार कार्ड दस्तावेज जमा होने के बाद भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला है
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 बख्तियारपुर गांव निवासी रंजीत कुमार राय के पुत्र विजय वत्स का चयन आईपीएल में पंजाब किंग्स के नेट बॉलर के रूप में हुई है।जिसको लेकर क्षेत्र के लोगो ने हर्ष जताते हुए कहा है की विजय ने प्रखंड से लेकर राज्य का नाम रोशन किया है।जानकारी के अनुसार पुर्वी चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से विजय क्रिकेट खेलते है।विजय दाहिने हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज है।वही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
