17 फरवरी को कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर बंदरा मुख्य पथ से जाने वाली सड़क के सहुरी के एक निजी विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखते हुए स्थानीय पुलिस को सुचना दी। सुचना पर थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया है कि किसी ने सड़क किनारे शव को लाकर फेंक दिया है।यह देखने से प्रतीत हो रहा था कि शरीर के उपर चोट की निशान पाया गया है। देखने से लगता है कि किसी ने कही से लाकर फेंक दिया हो। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारणों का पता चल पाएगा । थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शब को 72 घंटा तक पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।
16 फरवरी को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में पत्ति पत्नी की विवाद में बिरसिंहपुर गांव निवासी नीरज पासवान की पत्नी ने खुशबू कुमारी ने थाना में आवेदन देने के बाद बताया कि अक्सर पति के द्वारा मारपीट किया जाता हैं जिसके कारण वह घायल है . वही 9 माह की नवजात पुत्र अभिराज को गोद से लेकर अपने पास रख लिया है. साथ ही घर से बाहर कर दिया है. जिसको लेकर स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस जांच कर रही है जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
15 फरवरी को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में जारी दो केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन बिहार बोर्ड के नोडल पदाधिकारी पवन कुमार सिंह के द्वारा उच्च विद्यालय मुक्तापुर पर जहां 3 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया. वही बुनियादी स्वामी इंटर कॉलेज करुआ पर भी दो छात्रों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
14 तारीख की संध्या में को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबद्धता प्राप्त महामाया युवा मंडल बेलसंडी के कार्यालय पर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों प्रति शोक व्यक्त करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल के संस्थापक कुंदन कुमार ने किया एवं संचालन मंडल के सलाहकार अभिजीत कुमार गोलू ने किया मौके पर मंडल के अध्यक्ष चंदन कुमार,मंडल के सदस्य सुजीत कुमार विकाश कुमार सूरज कुमार शिवम कुमार नवनीत कुमार सोनू एवं विपिन कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे |ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
14 फरवरी को कल्याणपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने निरीक्षण किया बताते चलें कि समस्तीपुर से दरभंगा जाने के क्रम में भाजपा में कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पेठीया गाछी के समीप स्थित निजी विद्यालय कृष्णा ज्ञान निकेतन के छात्रावास से गुरुवार की देर रात 2 छात्र विद्यालय से भाग कर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के समस्तीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो छात्र को देख कर पुलिस की गश्ती दल ने दोनो को रोककर पुछताछ की। जहां पुलिस ने छात्र से विस्तृत जानकारी ली।थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक छात्र मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव निवासी सुरेश रंजक का पुत्र राजा कुमार व कल्याणपुर थाने के दूसरा छात्र जनार्दनपुर गांव के पंकज शर्मा का पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों को परिजनों को सुचना देकर थाने पर बुलाकर दोनों छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
7 फरवरी को कल्याणपुर प्रखंड और चकमेहसी थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगह पर दो पक्षों में हुए मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां घायल की पहचान भट्टी चौक गांव निवासी अरविंद गुप्ता की पुत्री राखी कुमारी , दूसरी ओर चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव निवासी ब्रजकिशोर चौधरी का पुत्र रंजीत चौधरी व तीसरा घायल की पहचान सोमनहा गांव के जगदेव महतो के रूप में हुई है। वही इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि सभी जख्मी को इलाज सीएचसी में जारी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
7 फरवरी को कल्याणपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय में इन्टर परीक्षा की पहली पाली हिन्दी विषय का परीक्षा समाप्त होने के बाद एक छात्र कापी जमा करने के दौरान विघालय में बेहोश हो गया।केंद्र पर उपस्थित पुलिसकर्मियों के द्वारा इलाज के लिए छात्र को सीएचसी लाया गया। छात्र की पहचान खानपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के गांव के मोहम्मद अजमल के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इकलाक के रूप में हुई है ।वही इस संबंध में पीएसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना के अंतर्गत चकमेहसी बाजार से पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान सोरमार निवासी शंकर राम के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत सोमनाहा के मिर्जापुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका पहचान सोमनाहा के निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र अवध महतो के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को जेल भेजा गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
