समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पेठीया गाछी के समीप स्थित निजी विद्यालय कृष्णा ज्ञान निकेतन के छात्रावास से गुरुवार की देर रात 2 छात्र विद्यालय से भाग कर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के समस्तीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो छात्र को देख कर पुलिस की गश्ती दल ने दोनो को रोककर पुछताछ की। जहां पुलिस ने छात्र से विस्तृत जानकारी ली।थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक छात्र मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव निवासी सुरेश रंजक का पुत्र राजा कुमार व कल्याणपुर थाने के दूसरा छात्र जनार्दनपुर गांव के पंकज शर्मा का पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों को परिजनों को सुचना देकर थाने पर बुलाकर दोनों छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
