समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के किन जगहों पर कल बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी जानने के लिंक को अभी क्लिक करें या समस्तीपुर मोबाईल वाणी के मोबाईल नंबर 9266652333 पर मिस्ड कॉल देकर पूरी जानकारी सुनें।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर पंचायत के खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर 8 के दूसरा मैच विकास इलेवन व सीतामढ़ी इलेवन के बीच खेला गया। विकास इलेवन पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में मालीनगर पंचायत में स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथा मैच फ्रेंड 11 मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी की टीम के बीच खेला गया। फ्रेंड 11 मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में 15. 4 गेंदों में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई लक्ष्य का पीछा करते हुए सीतामढ़ी की टीम 14.4 ओवर में ही 4 विकेट के पर जीत हासिल कर लिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में स्वर्गीय मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट मैच रूनी सैदपुर vs पायलट 11 बीच खेला गया। पायलट 11 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 .3 गेंद में 116 रन पर ऑल आउट हो गई पहले बल्लेबाजी करते हुए तो 117 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष पीछा करते हुए रुनीसैदपुर के टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट पर 84 रन पर ऑल आउट हो गई। रुनीसैदपुर के खिलाडी आदर्श ने मैन ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया आदर्श ने 31 गेंदों पर 45 रन बनाया साथ ही 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिया मौके पर आयोजक मन्नी सिंह शशि शंकर ठाकुर अजीत मल्होत्रा गौरव ठाकुर सौरभ ठाकुर विकास वर्मा मुकचुंद मिश्रा आदि मौजूद थे
27 नवंबर को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के फुलहट्टा चौड़ मैं पिकअप की ठोकर से 1 व्यक्ति की मौत और 1 जख्मी है। मृतक व जख्मी की पहचान हरपुरवा पंचायत के निवासी के रूप में किया गया है।
26 नवंबर को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के बरगामा गांव स्थित कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में 26 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर गांव स्थित एकता युवा मंडल के कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत वार्ड संख्या 8 में अपने खेत पर गए पंचायत के पूर्व मुखिया पति व उसके भाई पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीनी विवाद में हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जख्मी अवस्था पर परिजनों के इलाज के लिए समस्तीपुर ले गया वहां से पूर्व मुखिया पति को गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई पूर्व मुखिया पति की पहचान सोमनाहा वार्ड 9 के निवासी राम प्यारे सिंह के रूप में हुई है वही जख्मी भाई संतोष कुमार सिंह का इलाज जारी है सूचना पर चकमेहसी पुलिस पहुंचकर गांव में निगरानी कर ही रही थी कि पूर्व मुखिया की मौत होने की सूचना पर ग्रामीण लोगों को मिली आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के पास आग लगा दी जिससे चार घर जलने की सूचना मिल रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक बोलेरो सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए ।जिन्हें स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के मदद से इलाज के लिए सीएचसी कल्याणपुर में लाया गया ।जहां घायलों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के निवासी रितेश ठाकुर, मंजू देवी,भिवेश ठाकुर एवं अविनाश कुमार के रूप में हुई है । । जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वही दुर्घटना स्थल से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।वही इस संबंध में पीएससी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि सभी घायलों का बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के शिक्षक प्रदीप कुमार से दीपावली संबंधित बातचीत करते हुए और उन्होंने कल्याणपुर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
