20 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड थाना परिसर में सदर इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद की अध्यक्षता में कल्याणपुर में सीएसपी संचालक से लूट को लेकर कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद किशोर टू डू के मौजूदगी में प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंक शाखा प्रबंधक व सीएसपी संचालक के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें दीपावली छठ पर्व को लेकर विभिन्न निर्देश दिया गया वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक को सभी बैंक के शाखाओं के द्वारा 3:30 बजे तक राशि का भुगतान करने की बात कही और राशि अधिक रहने पर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया जाए जिससे गश्ती वाहन दल बल के साथ सीएसपी संचालक के केंद्र तक राशि पहुंचाने की बात कही गई है चकमेहसी थाना क्षेत्र चंद किशोर टुडू ने बताया कि पुलिस के द्वारा दिए गए निर्देश भी गाइडलाइन के हर हाल में पालन करने का अनुरोध किया गया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने विनय कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनका एक छोटा से दूकान है जिसे वो चलाते हैं। उनके घर में अठारह सदस्य हैं।लॉकडाउन के समय दूकान चलाने में बहुत परेशानी हुई दूकान बंद रखना पड़ता था। उन्होंने कोरोना वैक्सीन ले लिया है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने जय किशोर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके घर में अठारह सदस्य हैं।जब लॉकडाउन लगा था तो बहुत समस्या का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कोरोना का टीका ले लिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मोहम्मद एजाज़ ने सोनू पासवान से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना महामारी के समय घर परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो रहा था। पैसा कौड़ी हाथ में नहीं थी। उन्होंने कोरोना का दो टीका लगवा लिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बांकीपुर पंचायत में शाम लगभग 6:30 बजे में लालू राय को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, आनन-फानन में अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत,पीएचसी कल्याणपुर के डॉक्टरों ने युवक को मृत किया घोषित

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखण्ड से रविरंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगते है ?

कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा कार्यालय पर उत्तरा सारी चकमेहसी मे देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर तस्वीर पुष्प अर्पित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने कुंदन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना काल में हर व्यक्ति को कहीं ना कहीं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि बीमारी का प्रभाव बहुत ही व्यापक स्तर पर नजर आ रहा था। वो स्नातक के छात्र हैं,उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई। जिस कोर्स को तीन साल में पूरा होना चाहिए था।उसमें चार साल से ज्यादा का समय लग रहा है।इसके साथ ही जानकारी दी की उनके आस-पास अगर कोई संक्रमित व्यक्ति मिलता है, तो उस व्यक्ति को क्वारंटाइन होने की सलाह देंगे। इसके साथ ही व्यक्ति के संपर्क में आने के पहले और बाद भी सावधानी बरतेंगे। मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहेंगे।इसके साथ ही साफ़-सफाई का भी ध्यान रखेंगे।कोरोना संक्रमण के कुछ लक्षण हैं जैसे सर्दी खाँसी,बुखार

छात्र संगठन आइसा द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा परिसर में अनिश्चितकाल अनशन जो आज तीसरा दिन है और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हुआ। इसको लेकर आज संपूर्ण मिथिला विश्वविद्यालय तालाबंदी के समर्थन में उपस्थित।

28 सितंबर को कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रक बाइक की आमने सामने की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक को पुलिस के द्वारा पीएससी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज जारी है मृतक की पहचान तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव के निवासी रामचंद्र राय के पुत्र नितेश राय के रूप में हुई है वही दो जख्मी युवक की पहचान तीरा गांव निवासी रामवृक्ष के पुत्र रूमन कुमार व संतोष कुमार के पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप सामने से गाड़ी के साइड लेने के चक्कर में सामने से आ रही बालू लोड ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए थे वही मौके पर ट्रक के चालक व उप चालक मौके पर से फरार हो गए ग्रामीण के द्वारा घटना की जानकारी कल्याणपुर थाना के एसआई संजय कुमार को दिया गया उन्होने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को जब्त करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया गया इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।