समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक बोलेरो सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए ।जिन्हें स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के मदद से इलाज के लिए सीएचसी कल्याणपुर में लाया गया ।जहां घायलों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के निवासी रितेश ठाकुर, मंजू देवी,भिवेश ठाकुर एवं अविनाश कुमार के रूप में हुई है । । जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वही दुर्घटना स्थल से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।वही इस संबंध में पीएससी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि सभी घायलों का बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।