17 फरवरी को कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर बंदरा मुख्य पथ से जाने वाली सड़क के सहुरी के एक निजी विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखते हुए स्थानीय पुलिस को सुचना दी। सुचना पर थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया है कि किसी ने सड़क किनारे शव को लाकर फेंक दिया है।यह देखने से प्रतीत हो रहा था कि शरीर के उपर चोट की निशान पाया गया है। देखने से लगता है कि किसी ने कही से लाकर फेंक दिया हो। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारणों का पता चल पाएगा । थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शब को 72 घंटा तक पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।
