समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बरहेता चौक के समीप दरभंगा से समस्तीपुर जा रही एक कार सड़क किनारे स्थित वृक्ष से टकरा गई।इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से नशे की हालत में चालक को निकालने के बाद गिरफ्तार कर लिया।मेडिकल जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार चालक सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अली हसन के पुत्र मुमताज हुसैन बताया गया है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने पुष्टि की है।
