1 अक्टूबर 2023 को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के लोहिया भवन पर एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं की टोली को स्वच्छता का शपथ भी दिलाया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल के सलाहकार विश्वकात कुमार ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। मो० एजाज ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार ने निर्देश दिया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 अक्टूबर को 10 से 11 के तक में एक घंटा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और सामुदायिक स्थान पर साफ सफाई करना जिससे संपूर्ण स्वच्छ गांव का महत्व का प्रचार करना है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छ भारत का सपना देखे थे इसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए अपना स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें मौके पर एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार, उपसचिव दीपक कुमार, हेमंत कुमार ,सौरभ कुमार, बंटी कुमार ,मो० इनामुल्लाह ,विकास कुमार ,कुंदन कुमार, रवि कुमार, रिशु कुमार ,जयप्रकाश कुमार, रोशन कुमार ,अनिकेत कुमार, धीरज कुमार, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, सूरज कुमार ,रोहित कुमार, सतीश कुमार, विक्की कुमार ,आशिक कुमार आदि लोग उपस्थित थे
