श्री श्री 108 नवयुवक दुर्गा पूजा समिति मालीनगर ठहरा चौक की ओर से नवरात्र के शुभ अवसर पर मां भवानी का भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मालीनगर ठहरा से सैदपुर बस स्टैंड होते हुए पूसा बुढी गंडक नदी से कलश में जल भरकर बड़े उत्साह एवं भक्तिमय के साथ मालीनगर नया टोल होते हुए माता रानी के स्थान पर कलश रखकर कलश यात्रा संपन्न हुई। और इसके साथ माता रानी के पवित्र दिनों की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्या शामिल थी ।वही इस दौरान सरबत,पानी आदि की व्यवस्था भी रास्ते में की गई थी ।कलश यात्रा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया।