कल्याणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मालीनगर में शुक्रवार को विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि का संचालन बाल संसद के बच्चो ने किया।जिसमें वर्ग 8 बी की छात्रा दीप शिक्षा ने प्राचार्य का दायित्व निभाई।वही शिक्षकों का दायित्व श्री कुमारी, सुप्रिया कुमारी, श्रीधर कुमार, अंशिका रानी ,प्रियम राज, साधना कुमारी, निशु कुमार राज ,प्रिया कुमारी, मोहम्मद रजीबुल्लाह ,संगम कुमारी ,रोशन राज, दीपक कुमार ने संभाला।बता दे की बीते गुरुवार को बाल संसद की बैठक मे विद्यालय का एक दिन की शैक्षणिक गतिविधि का संचालन करने का निर्णय लिया गया था।।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य जयशंकर प्रसाद, बाल संसद के ( संयोजक) मुन्ना कुमार, शिक्षक रतन माला कुमारी, नागेंद्र प्रसाद पंडित,राजू गुप्ता,सतीश ठाकुर, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।