कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर जुट मील , वासुदेवपुर, केशव पट्टी, बिरसिंहपुर, कल्याणपुर, बरहेता ,लदौरा,चकमेहसी,सैदपुर, बघला, कुशियारी,जितवारिया आदि जगहों पर रविवार की सुबह से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। शारदीय नवरात्रि को लेकर बरहेता गांव में कलश शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में राम,लक्ष्मण,सीता ,शंकर आदि भगवानों की झांकी भी शामिल थी।जिसको देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ रही थी।इधर चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर ठहरा,चकमेहसी खेड़ी, बघला आदि जगहों पर भी कलश स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें कुंवारी कन्याएं सहित पूजा समिति के लोग शामिल रहे।वही चकमेहसी व कल्याणपुर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर निगरानी में जुटी थी।