राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र साह ने कल्याणपुर प्रखंड का पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष चकमेहसी थाना के सैदपुर निवासी पवन कुमार मिश्रा व नामापुर खेड़ी निवासी राम बाबू राय को प्रधान महासचिव मनोनीत किया है।इस बाबत पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने पत्र जारी किया है।वही कल्याणपुर प्रखंड के सगीर अहमद को पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला सचिव मनोनित किया है।बधाई देते हुए जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव जकी अहमद आरजू ने कहा कि इनसे राजद संगठन को मजबूती मिलेगी।

चकमेहसी थाना के सैदपुर बाजार समिति के बलहट्टा के निकट एक आलू प्याज के दुकान से अज्ञात चोरों ने नगद राशि की चोरी कर ली।इस बाबत दुकानदार मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी थाना के सकरी निवासी संजय मिश्रा ने थाने में आवेदन दिया है। बताया गया है की दुकानदार देर शाम तक अपने दुकान में आलू का लोडिंग कराने के बाद नगद राशि करीब 72 हजार रूपए दुकान के गल्ला में रखकर घर चला गया।सुबह दुकान आने पर दुकान का टाटी टूटा हुआ था और गल्ला कटा हुआ था।जिसमें से राशि गायब थी।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की पुलिस सूचना पर जांच को पहुंची थीं।आवेदन के आलोक में कारवाई की जाएगी।

कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर के काली स्थान के प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कथा वाचक अनुपानंद जी महाराज के द्वारा भगवत कथा का पाठ कर रहे है।इसका आयोजन मालीनगर के ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।भागवत कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे है।गुरुवार की रात भगवत कथा के पांचवे दिन भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गई।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह, शशि शंकर ठाकुर,श्रुति सांडिल्य,अजीत मल्होत्रा,विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि गोराई पंचायत के मुखिया अनीश कुमार को बनाया गया है।इस बाबत बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने पत्र जारी कर सदर अनुमंडलीय अधिकारी सहित कल्याणपुर प्रखंड के अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजी है।अनीश को कल्याणपुर प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बनाएं जाने को लेकर जीप सदस्य रवि रोशन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,रमेश शर्मा, सोमनाहा मुखिया राधा देवी,हजपुरवा मुखिया सीमा शर्मा,जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री उमेश शर्मा,माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, जदयू युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सामंत कुमार ,वीरेंद्र कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Transcript Unavailable.

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन सौंपने संघ की प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी व प्रखंड सचिव किरण राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिया है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर हाईस्कूल के समीप स्थित एक सीमेंट गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी।जिस में गोदाम से एक ट्रक व 2 पिकअप,2 बाइक जब्त करने के साथ पुलिस ने 4 कारोबारी को दबोच लिया।ट्रक व पिकअप से 750 कार्टन विदेशी शराब बरामद होने की बताई गई है।पुलिस छानबीन में जुटी है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार का बताना है की तहकीकात की जा रही है।जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से जानकारी दी जाएगी।

कल्याणपुर थाना के वीरसिंहपुर चौक पर बीती रात अचानक आग लगने से दो दुकान जल गए।इससे दोनो दुकानदारों को हजारों रुपया की क्षति हुई है।आग लगने की यह घटना में नगीना पासवान के पान की गुमटी व उसके पास स्थित एक अन्य गुमटी जल गई।आग लगने का कारण पता नही चल सका है।थाना अध्यक्ष ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के सिमरी पंच गच्छा चौक के निकट श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी स्थित पंगु बाबा की कुटिया में समस्तीपुर जिले के बाजितपुर निवासी छोटे सिंह महाराज उर्फ पंगु बाबा सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे है।पंगु बाबा ने बताया की विगत 3 वर्षो से सीने पर कलश रखकर उक्त स्थल पर समाज कल्याण के लिए मां दुर्गा की आराधना कर रहे है।उन्होंने बताया की इसके लिए एक सफ्ताह पूर्व से दाना पानी का त्याग करते है।फिर नवरात्रा के पहले दिन से सीने पर नौ दिनों तक कलश रखते है।

बीआरसी कल्याणपुर में बिहार सरकार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन करने पर बल दिया।बैठक में कहा गया की राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों को आंदोलन करने को मजबूर किया है।