चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व सीओ कमलेश कुमार व थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने किया।भूमि विवाद जनता दरबार में कुल 4 मामलों पर सुनवाई की गई।जिसमें 2 मामले का निपटारा किया गया।जबकि 2 अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर एएसआई परशुराम सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रखंड के गोराई पंचायत के वार्ड नंबर 08 ग्राम बलहा डुमरम्मा के साधु स्थान परिसर में शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का पंचायत स्तरीय बैठक प्रखंड कमिटी सदस्य पन्ना लाल पासवान के अध्यक्षता, प्रखंड संयोजक शमशेर अहमद के पर्यवेक्षण तथा जिला संयोजक राम कुमार के आतिथ्य में संपन्न हुआ। बैठक में पंचायत स्तरीय संयोजन कमिटी गठन करने, पंचायत स्तरीय जनता के समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। मौके पर 11 सदस्यीय पंचायत स्तरीय संयोजन कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पन्ना लाल पासवान को पंचायत संयोजक तथा गंगिया देवी,नवीन कुमार, रामानंद पासवान, पानो देवी को सह संयोजक तथा विकास कुमार, महेश कापर, नेमो लाल पासवान,अकलू पासवान को सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में सीता राम पासवान, दिनेश पासवान, उदित पासवान, शोभा देवी, चावली देवी, जहोरी देवी, सिया देवी, नरेश पासवान, बासावान कापर, प्रदीप पासवान समेत अन्य नेता कार्यकर्ता ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पुसा मुख्य मार्ग के मोहनपुर चौक के पास बुधवार को सड़क जाम कर ग्रामीणों ने विरोध जताया । मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर चौके से हजाम टोल व महादलित बस्ती में जाने वाली ग्रामीण पैदल चलने वाली सड़क वाली भुमि पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में विवाद हुई।जिसके बाद प्रभावित लोगो ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समस्या निराकरण का अनुरोध किया । जिस पर कोई पहल होता नही देख कर कल्याणपुर पूसा पथ को मोहनपुर चौके के पास जाम कर आक्रोश प्रकट करने लगे।जिस कारण मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक घंटा तक सड़क जाम कर यातायात पूर्ण रूपेण बाघित रहा । सुचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के एएसआई अजय कुमार ने पहुंचकर कर गुस्साए लोगों को समझाते हुए सड़क जाम को समाप्त कराया व बाधित सड़क चालू करने का आश्वासन दिया।जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के एसएच 50 जटमलपुर ज्ञानी मोड़ के समीप दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई।जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे परिजनों ने आन फानन में इलाज के लिए पीएससी हनुमाननगर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखते हुए युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की यह खबर जैसे ही गांव में फैली की आक्रोशित लोगो ने घटनास्थल पर मृतक युवक का शव को बीच सड़क पर रखकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार युवक दुर्गा पूजा के मेला मलकोली गांव में मिठाई का दुकान चलाता था जिसे हटाने के लिए जटमलपुर गांव मजदूर की खोज में जा रहा था। इसी दौरान ज्ञानी मोड़ के समीप आमने-सामने पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके बाद मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे ।मृतक का पहचान तीरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 तीरा गांव निवासी लालबावु राय के 18 बर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार के रूप में हुई है ।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मालवाहक पिकअप के चालक व पीकअप पर सवार उप चालक को खदैड कर पकड़ लिया।चालक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव निवासी शुभम कुमार व उप चालक का दिपु कुमार के रूप में हुई है।जिसे लोगो ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सुचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के एएसआई बांके बिहारी राय, एसआई संजय कुमार दलबल के साथ पहुंचकर कर गुस्साए ग्रामीणों को समझने में जुटे गए । बीडीओ देवेंद्र कुमार व पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को बीस हजार का चेक प्रदान किया। साथ ही अन्य सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका।सड़क जाम करीब दो घंटे तक रही।जिससे दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई।वही पुलिस ने दोनों बाहनो को जप्त करते हुए चालक व उप चालक को पुलिस के हवाले कर दिया जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी से पुलिस ने एक शराब मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।शराब मामले के गिरफ्तार आरोपी की पहचान चकमेहसी कोठी निवासी रामवतार सहनी के पुत्र लड्डू सहनी के रूप में हुई है।।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विद्यापतिनगर। राज्य सरकार के निर्देश पर दलसिंहसराय एसडीओ प्रियंका कुमारी ने विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान एसडीओ प्रियंका कुमारी ने साहिट पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्यान्वित नल जल, गली - नाली पक्कीकरण योजना, विद्यालय, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ उन योजनाओं से संबंधित अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन भी किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कहीं नल से जल नहीं मिलने की शिकायत की गई तो कहीं पक्की गली-नली में खामियां उजागर हुईं। कहीं जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़क के अनुरक्षण में संवेदक की लापरवाही सामने आई तो स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था की हालत पतली दिखी। वहीं निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों ने उन पंचायतों में कार्यान्वित योजनाओं को संतोषप्रद बताया। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट जिले को सौंपी जाएगी।मौके पर बीपीआरओ अमित कुमार, मनरेगा पीओ संजय कुमार सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू सिंह सहित आवास सहायक, सेविका एवं पीडीएस दुकानदार मौजूद थे।
विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर विद्यापतिनगर थाना के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक और ई रिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में 8 व्यक्ति जख्मी हो गए, जिसमें चार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब 8:30 बजे बाइक पर सवार तीन युवक बजरंगी चौक से दलसिंहसराय की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से बजरंगी चौक की ओर आ रही ई-रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई ,जिसमें बाइक एवं ई-रिक्शा पर सवार सभी यात्री जख्मी हो गए, इस दुर्घटना में आठ से अधिक लोग घायल हैं, जिसमें चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा के पलटने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई । दुर्घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों एवं पुलिस ने घायलों को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बाइक सवार घायल युवकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू वार्ड नंबर 4 निवासी अभिषेक कुमार, अंकित कुमार एवं विकास कुमार के रूप में हुई है। वहीं ई रिक्शा पर सवार यात्री की पहचान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गंज निवासी बिजली सदा, टुनटुन सदा एवं रंजू देवी व अन्य के रूप में हुई है, सभी सातनपुर स्थित जयमंगला गढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने घर मिर्जापुर गंज लौट रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली।जिसका नेतृत्व बीडीओ देवेंद्र कुमार व थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने किया।फ्लैग मार्च कल्याणपुर के सभी गावों में गई।अधिकारियों ने लोगो से दुर्गा पूजा शांति पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
दुर्गा पूजा शांति पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के मद्देनजर शुक्रवार को चकमेहसी थाना क्षेत्र के 11 पंचायतों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पूसा सीओ अश्विन कुमार, पूसा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर चंद्रकांत गौरी व चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने किया। फ्लैग मार्च सैदपुर,मालीनगर, कुशियारी,रतनपुर, सोरमार,चकमेहसी,बेलसंडी, कुढ़वा, सोमनाहा आदि विभिन्न जगहों से गुजरी।इस दौरान पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर व्यवस्था का भी जायजा लिया।वही किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देने,असामाजिक तत्वों को देखते ही पुलिस को सूचना देने के साथ शांति पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।मौके पर एसआई शिव कुमार पासवान,राजीव कुमार,परशुराम सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार पर पंचायत में फर्जी आम सभा में योजना का चयन करने व विभिन्न योजनाओं में घोर अनियमितता को लेकर वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है।पंचायत के कार्य में लापरवाही, योजनाओं में अनियमितता व सरकारी राशि का दूरउपयोग को लेकर वार्ड सदस्य ने अधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है।वार्ड सदस्य श्याम सुंदर महतो सहित 8 वार्ड सदस्य ने कार्यान्वित योजना में गुणवत्ता का आभाव में कई योजना का निर्माणाधीन कार्य बारिश में ध्वस्त होने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी समस्तीपुर को लिखित आवेदन देते हुए लिखित उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वही इस संबंध में मुखिया चंदन कुमार का बताना है कि कुछ वार्ड सदस्यों के द्वारा जबरन कार्य करने को लेकर अक्सर विवाद होती रहती है। राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण आवेदन देकर पंचायत के विकास को बाधित किया जा रहा है।
