कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के एसएच 50 जटमलपुर ज्ञानी मोड़ के समीप दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई।जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे परिजनों ने आन फानन में इलाज के लिए पीएससी हनुमाननगर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखते हुए युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की यह खबर जैसे ही गांव में फैली की आक्रोशित लोगो ने घटनास्थल पर मृतक युवक का शव को बीच सड़क पर रखकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार युवक दुर्गा पूजा के मेला मलकोली गांव में मिठाई का दुकान चलाता था जिसे हटाने के लिए जटमलपुर गांव मजदूर की खोज में जा रहा था। इसी दौरान ज्ञानी मोड़ के समीप आमने-सामने पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके बाद मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे ।मृतक का पहचान तीरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 तीरा गांव निवासी लालबावु राय के 18 बर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार के रूप में हुई है ।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मालवाहक पिकअप के चालक व पीकअप पर सवार उप चालक को खदैड कर पकड़ लिया।चालक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव निवासी शुभम कुमार व उप चालक का दिपु कुमार के रूप में हुई है।जिसे लोगो ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सुचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के एएसआई बांके बिहारी राय, एसआई संजय कुमार दलबल के साथ पहुंचकर कर गुस्साए ग्रामीणों को समझने में जुटे गए । बीडीओ देवेंद्र कुमार व पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को बीस हजार का चेक प्रदान किया। साथ ही अन्य सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका।सड़क जाम करीब दो घंटे तक रही।जिससे दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई।वही पुलिस ने दोनों बाहनो को जप्त करते हुए चालक व उप चालक को पुलिस के हवाले कर दिया जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
