झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार मेहता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विेधवाओं को अक्सर लांछित जीवन जीने और सामाजिक रूप से बहिष्कृत किए जाने का डर होता है। दृष्टि आई एस की एक रिपोर्ट बताती है कि विधवाओं को गरिमा पूूर्ण जीवन जीने से रोका जाता है और ससुराल वाले क्रूर व्यवहार करते हैं। जमीन के मालिकाना हक़ के अभाव में विधवाएं पूरी तरह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाती हैं।एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार जमीन ना होने पर उन्हें कम मजदूरी वाले काम करने पड़ते हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा एवं देखभाल मुश्किल हो जाती है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के पदम् ब्लॉक से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि गरीबी हटाने के लिए महिलाओं को शिक्षा समपत्ति के अधिकार,समान वेतन ,सुरक्षित कार्यस्थल और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी जैसे अधिकारों की जरूरत है ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप में सशक्त हो सके। भूमि के स्वामित्व और ऋण तक पहुंच, कौशल विकास और स्वास्थ्य व सुरक्षा के अधिकार भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये अधिकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं और गरीबी के चक्कर को तोड़ने में मदद करते हैं
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के पदम् ब्लॉक से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिला भूमि अधिकार का मतलब है महिलाओं को जमीन पर समान कानूनी अधिकार,नियंत्रण और मालिकाना हक़ मिलना।अधिकार मिलने से महिला आर्थिक रूप से सशक्त बनती है और घर व समाज में उनकी शक्ति बढ़ाता है। हालांकि भारत में भेदभाव पूर्ण कानून और सामाजिक मापदंड अभी भी बाधाएं है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से गीता सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जनता महँगाई से परेशान है। सक्षम लोग त्यौहार अच्छे से मना रहे है लेकिन गरीब महँगाई की मार खा रहे है। गरीबों के लिए त्यौहार भी फीका पड़ गया है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के पदमा प्रखंड से राजकुमार मेहता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जल का संरक्षण करना ज़रूरी है। नल नहीं तो कल नहीं। जल के बिना कोई काम संभव नहीं है। जल का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। कुछ उपायों को अपना कर जल का खपत होने से रोका जा सकता है। जैसे आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग करना ,नल ,टैंक से पानी का रिसाव हो रहा हो तो तुरंत समाधान निकाले , नल का इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छे से बंद कर दें
झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के सदर प्रखंड से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बदलते मौसम को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और इसके लिए गोबर खाद का उपयोग करे
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने दिनांक 18-05-22 को बताया कि उन्होंने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर दिनांक 17-05-22 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि सप्लाई पानी नहीं आने से जनता काफी परेशान है। इतनी भीषण गर्मी में कहीं भी पानी लेने जाओ तो मुश्किल से ही पानी मिलता है। जब विभाग में संपर्क किया गया तो बिजली की कमी के कारण पानी की आपूर्ति बाधित बताया गया है। जब बिजली विभाग में फोन किया गया तो वहाँ फोन बंद बताया। लेकिन इन सब में जनता बहुत परेशान हो गई है। इस खबर को उन्होंने जल विभाग ,पीएचडी विभाग ,एसडीओ को फॉरवर्ड कर जानकारी दी। खबर को संज्ञान में लेकर अधिकारीयों द्वारा ग्रामीण जनता के लिए सप्लाई पानी की व्यवस्था की गयी। जिससे स्थानीय ग्रामीण जनता काफी खुश है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार यादव ने प्रीति कुमारी से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके बच्चे सरकारी विद्यालय में जाते हैं। उन्हें दोपहर में मिड डे मील योजना के तहत खाना दिया जाता है। कभी कभी बच्चो को कम मात्रा में भोजन दिया जाता है। लेकिन जब कम्पलेन करते हैं तो उसमे सुधार हो जाता है। बीच में जब कोरोना के समय जब स्कुल बंद था तो उन्हें सूखा राशन घर पर ला कर दिया जाता था। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला से गीता सिंह ने बिन्नी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि विधवा महिलाओं को मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल पाता है।कई महिलायें ऐसी हैं,जिनके पति को गुजरे काफी वर्ष हो गया है। जिसके कारण उन्हें पेंशन योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ता है। अगर मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य है तो,सरकार ऐसी व्यवस्था करे की स्थानीय जनप्रतिनिधि की मदद से यह आसानी से बन जाये। जिससे लोगों को पेंशन योजना का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।
झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग जिला से गीता सिंह झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से हज़ारीबाग जिला लाखे गाँव की रहने वाली बिन्नी से मोबाइल वाणी पर चलाये जा रहे कार्यक्रम 'मेरा मुखिया कैसा हो' के तहत चर्चा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए 73वें संशोधन में लाया गया पंचायती राज बहुत ही अच्छा है। इसमें महिलाओं को आरक्षण दिया गया है इसके तहत फोरम में 33% महिलाओं को उपस्थित होना जरुरी है। महिलाओं का क्षमता वर्धन किया जाना और उन्हें शिक्षित ,प्रशक्षण देना बहुत ही जरुरी है। गाँव में हाई स्कूल ,पानी की व्यवस्था ,मनरेगा में रोजगार मुहैया कराने के लिए मुखिया को ज़ोर देना चाहिए।
