झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने दिनांक 18-05-22 को बताया कि उन्होंने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर दिनांक 17-05-22 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि सप्लाई पानी नहीं आने से जनता काफी परेशान है। इतनी भीषण गर्मी में कहीं भी पानी लेने जाओ तो मुश्किल से ही पानी मिलता है। जब विभाग में संपर्क किया गया तो बिजली की कमी के कारण पानी की आपूर्ति बाधित बताया गया है। जब बिजली विभाग में फोन किया गया तो वहाँ फोन बंद बताया। लेकिन इन सब में जनता बहुत परेशान हो गई है। इस खबर को उन्होंने जल विभाग ,पीएचडी विभाग ,एसडीओ को फॉरवर्ड कर जानकारी दी। खबर को संज्ञान में लेकर अधिकारीयों द्वारा ग्रामीण जनता के लिए सप्लाई पानी की व्यवस्था की गयी। जिससे स्थानीय ग्रामीण जनता काफी खुश है