झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग जिला से गीता सिंह झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से हज़ारीबाग जिला लाखे गाँव की रहने वाली बिन्नी से मोबाइल वाणी पर चलाये जा रहे कार्यक्रम 'मेरा मुखिया कैसा हो' के तहत चर्चा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए 73वें संशोधन में लाया गया पंचायती राज बहुत ही अच्छा है। इसमें महिलाओं को आरक्षण दिया गया है इसके तहत फोरम में 33% महिलाओं को उपस्थित होना जरुरी है। महिलाओं का क्षमता वर्धन किया जाना और उन्हें शिक्षित ,प्रशक्षण देना बहुत ही जरुरी है। गाँव में हाई स्कूल ,पानी की व्यवस्था ,मनरेगा में रोजगार मुहैया कराने के लिए मुखिया को ज़ोर देना चाहिए।
