उपायुक्त नैंसी सहाय के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को उपायुक्त वेश्म में किया गया| इस जनता दरबार में लगभग 18 से अधिक मामले आए| उपायुक्त के संज्ञान में आए सभी मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया| मौके पर मानदेय भुगतान,जमीन, दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास, भूमि अतिक्रमण, राशन कार्ड, मुआवजा, पेंशन,अवैध निर्माण,भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण आदि मामलों की शिकायतें सुनी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरना मोड़ पंडवा पोखर से शोभायात्रा निकालते हुए झारखंड आदिवासी संथाल समिति के बैनर तले ढोल मांदर नगाड़ा व पारंपरिक पोशाक में झूमर गीतों के साथ झूमते हुए। सात मिल मो ड हॉस्पिटल चौक अखाड़ा चौक ब्लॉक रोड होते हुए पुन सरना स्थल में पाहन के द्वारा पूजा एवं सूर्य की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की है।
Transcript Unavailable.
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 43 वां स्थापना दिवस समारोह हजारीबाग स्थित टाऊन हाल में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव एवं संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। कार्यक्रम की सुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जो लोग 1985 और मगही भोजपुरी झारखंड के सभी जिलों में लागू किये थे आज वही लोग 4 जिलों में लागू होने पर फंडिंग करके कहते हैं नया चालतो। राज्य के सभी विरद्ध महिला एवं पुरुषों को पेंसन देकर सम्मान देने का काम गठबंधन की सरकार ने किया है। सहायक शिक्षकों पर रघुवर सरकर में लाठी बरसती थी उनको मान सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। सरकार स्थानीय नीति के हरेक पहलुओं पर विचार कर रही है।हमलोग भी यह चाहते हैं कि ऐसी स्थानीय नीति जो झारखंडियों के हित मे हो और उसपर कोई विवाद ना हो। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के शिवपुरी से गीता कुमारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों से पीने के पानी पर चर्चा कर रहे है।ग्रामीण कारण कुमार राम ने बताया कि पानी वे बहुत दूर से लाते हैं जिसे उन्हें काफी परेशानी हो रहे है। प्राकृतिक श्रोत जैसे नदी ,तालाब भी नहीं है जिससे उन्हें नहाने -धोने में भी समस्या होती है। सरकार इस पर कुछ भी नहीं कर रही है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के शिवपुरी से गीता सिंह झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों से पीने के पानी पर चर्चा कर रह है।ग्रामीण अंजू देवी ने बताया कि उस क्षेत्र में पानी की बहुत समस्या हैं। पानी लाने के लिए उन्हें बहुत दूर जाना पड़ता है जिसमें उन्हें आधा घंटा लग जाता है। प्राकृतिक श्रोत जैसे नदी ,तालाब भी नहीं है। जिससे उन्हें नहाने -धोने में भी समस्या होती है। सरकार इसपर कुछ नहीं कर रही है।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जंगलों में अवैध तरीके से चलाए जा रहे आरा मिलों को 26 मार्च के बाद 30 मार्च को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद खारो गोलगो गोविंदपुर चेडरा बलक मका नागी के बाद चटकरी अचलजामु क्षेत्र में शुक्रवार को जिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
विष्णुगढ़ प्रखंड के खर की सिमर बेडा निवासी नरेश साव एनएच-2 बगोदर औरा जीटी रोड में बुधवार को हो गया। नरेश कोयला लादकर मोटरसाइकिल से ले जाने के क्रम में पुलिस के वाहन को देख कर भाग रहा था। उसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर बकसपुरा बेडाहरियारा खरकी कुसुंभा बनासो समेत अन्य पंचायतों में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
विष्णुगढ़ झामुमो प्रखंड इकाई के तत्वाधान में ब्लॉक रोड स्थित आवासीय कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किए झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की के 43 वां स्थापना दिवस को सफल बनाने पर विशेष चर्चा किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
