झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के शिवपुरी से गीता सिंह झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों से पीने के पानी पर चर्चा कर रह है।ग्रामीण अंजू देवी ने बताया कि उस क्षेत्र में पानी की बहुत समस्या हैं। पानी लाने के लिए उन्हें बहुत दूर जाना पड़ता है जिसमें उन्हें आधा घंटा लग जाता है। प्राकृतिक श्रोत जैसे नदी ,तालाब भी नहीं है। जिससे उन्हें नहाने -धोने में भी समस्या होती है। सरकार इसपर कुछ नहीं कर रही है।