विष्णुगढ़ क्षेत्र में बंदखारो बलक मक्का नागी से बीते दिन भारी मात्रा में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध आरा मिल संचालकों के खिलाफ विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया।
जिला प्रशासन के द्वारा टीम बनाकर शनिवार रविवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के जो बर पंचायत बंदखारो एवं खरकि पंचायत के बलकमक्का एवं नागी पंचायत के अन्य क्षेत्रों से अवैध तरीके से चलाए जा रहे आरा मिलों के आसपास छापामारी करके बड़ी मात्रा में सखुआ शीशम गम्हार समेत अन्य प्रजाति के बोटा लकड़ी जब्त किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बीएसएफ,मेरु में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त नव प्रशिक्षुओ के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि 44 सप्ताह के कठिन बुनियादी प्रशिक्षण के बाद नव आरक्षको के लिए का आज का दिन गौरवपूर्ण है| मुझे विश्वास है कि आज आप अपनी जिम्मेदारियों और कार्य की चुनौतियों का सामना करने में हमेशा अग्रणी रहते हुए कई मिसाल कायम करेंगे| परेड में शामिल नव आरक्षक भारत के विभिन्न प्रांतों के रहने वाले हैं परंतु सभी में राष्ट्र की सुरक्षा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है, उन्होंने कहा कि एक लंबी प्रशिक्षण अवधि में अनेकों कठिन पल आए होंगे उन सभी कठिन पलों में अपने ऊपर नियंत्रण करना तथा अपना हौसला बनाए रखना एक मुश्किल कार्य होता है,अपनी मानसिक व शारीरिक क्षमता के बलबूते इन कठिन बाधाओं को पार करना एवं राष्ट्र की सेवा में अपने आप को समर्पित करना आपके आत्मविश्वास का परिचायक है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने गुरुवार को विधानसभा में मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेंटोग शहर में 30 मजदूर फंसे हुए हैं। सभी मजदूर 11 फरवरी 2022 को ही राज्य और केंद्र सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा चुकी है। लेकिन अब तक इस पर पहल नहीं हो पाई।
ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ द्वारा प्रायोजित 5वी पूर्वी क्षेत्रीय डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा हजारीबाग के क्रिकेट वेल्स ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग जिला के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे (IPS) के द्वारा किया गया। इस अंतर राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल,असम एवं झारखंड की टीम ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुमकामनाएं दी| पुलिस अधीक्षक ने प्रथम मैच की शुरुआत बॉल हिट कर की। टूर्नामेंट का पहला मैच पश्चिम बंगाल और असम के बीच हुई जिसमे असम की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया| टूर्नामेंट में भाग लेने विभिन्न राज्यों की टीम कल ही पहुंची एवं मेहमान टीम के सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच में भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघाना में रविवार की रात्रि में दुर्गा मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों ने बैठक किये। बैठक की अध्यक्षता विशुन महतो एवं संचालन नंदकिशोर महतो ने किए।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत सभी गांव मोहल्ले में होली का त्यौहार एवं शबे बारात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अखाड़ा चौक एसबीआई शाखा नजदीक स्थित एंबीशन पब्लिक स्कूल के परिवार के द्वारा पांचवीं वार्षिक स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने होली को शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित करते हुए संयुक्त जिला आदेश जारी कर बताया है कि होली के दिन सभी प्रकार के खुदरा उत्पाद की दुकानें, बार एवं रेस्टोरेंट,अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णता बंद रहेंगे एवं आपूर्ति करना प्रतिबंधित रहेगा| उन्होंने निरीक्षक उत्पाद,सभी अवर निरीक्षक उत्पाद को आदेश देते हुए उक्त तिथि को जिला के सभी उत्पाद की दुकानें प्रतिष्ठानों को सील बंद करने तथा अवैध शराब विक्रेताओं एवं दुकानों पर निगरानी रखने का आदेश दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सभागार में होली मिलन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
