बीएसएफ,मेरु में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त नव प्रशिक्षुओ के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि 44 सप्ताह के कठिन बुनियादी प्रशिक्षण के बाद नव आरक्षको के लिए का आज का दिन गौरवपूर्ण है| मुझे विश्वास है कि आज आप अपनी जिम्मेदारियों और कार्य की चुनौतियों का सामना करने में हमेशा अग्रणी रहते हुए कई मिसाल कायम करेंगे| परेड में शामिल नव आरक्षक भारत के विभिन्न प्रांतों के रहने वाले हैं परंतु सभी में राष्ट्र की सुरक्षा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है, उन्होंने कहा कि एक लंबी प्रशिक्षण अवधि में अनेकों कठिन पल आए होंगे उन सभी कठिन पलों में अपने ऊपर नियंत्रण करना तथा अपना हौसला बनाए रखना एक मुश्किल कार्य होता है,अपनी मानसिक व शारीरिक क्षमता के बलबूते इन कठिन बाधाओं को पार करना एवं राष्ट्र की सेवा में अपने आप को समर्पित करना आपके आत्मविश्वास का परिचायक है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
